15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

Published on

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल

भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भेल के गेट नंबर 5 स्थित क्रांति स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और भारत माता की आरती की गई, जिसमें भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर (स्वतंत्र प्रभार) और भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर श्रीमति गौर ने कहा कि स्व.श्री बाबूलाल गौर भारतीय मजदूर संघ के फाउंडर रहे हैं और मैं इस परिवार की मेंम्बर हूं इस कार्यक्रम में आने के बाद मुझे काफी खुशी मिली । भारतीय संस्कृति के गौरवमयी इतिहास, शक संवत और विक्रम संवत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश अपने पुराने गौरव की ओर लौट रहा है।

दूसरी और कार्यपालक निदेशक  पीके उपाध्याय ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए भेल के ‘सुनहरे भविष्य’ का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भेल के पास 2 लाख 20 हजार करोड़ के विशाल ऑर्डर मौजूद हैं। उन्होंने कर्मचारियों को उत्पादन के नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें डटकर मेहनत करनी है क्योंकि आने वाला समय ऐतिहासिक प्रगति का है।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश बीएमएस के महामंत्री  कुलदीप गुर्जर, जीएम (एचआर)  टीयू सिंह, श्रीमती मेघा दुबे, विनोद रिछारिया, अनिल एंडविन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी इमरान अली, दिग्विजय सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा किया गया। अंत में भारत माता की आरती के साथ इस गौरवमयी आयोजन का समापन हुआ। विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...