6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'वर्मा' जाति हटाओ! दिल्ली में एक मोची को पेपर लगाकर छिपाना पड़ा...

‘वर्मा’ जाति हटाओ! दिल्ली में एक मोची को पेपर लगाकर छिपाना पड़ा सरनेम लेकिन…

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली का मिक्स कल्चर है। यहां बिहार, बंगाल, असम से लेकर केरल, हरियाणा, कश्मीर से आए अलग-अलग धर्म और जातियों के लोग रहते हैं। हालांकि मयूर विहार फेज 1 में राजस्थान के एक वर्मा जी काफी दुखी हैं। उन्हें अपना ‘वर्मा’ सरनेम हटाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। राम अवतार वर्मा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। दरअसल, वर्मा मोची का काम करते हैं। फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं और अपने नाम और मोबाइल नंबर का एक बोर्ड लगा रखा है। इसी में उनका पूरा नाम लिखा है- राम अवतार वर्मा। लेकिन उनका आरोप है कि एक शख्स ने धमकी दी है कि वह बोर्ड से वर्मा नाम हटाकर अपनी स्थानीय जाति लिखे। गांव में चमड़े का काम करने वालों को एक अलग शब्द से संबोधित किया जाता रहा है। हालांकि अब चलन बदल चुका है।

पहचान पत्र में भी है वर्मा सरनेम
वर्मा अब पुलिस केस करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका दावा है कि कई महीनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। हालांकि जब  TOI ने आरोपी शख्स से बात की तो उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। छह बच्चों के पिता वर्मा एल्कॉन पब्लिक स्कूल के पास अपना स्टॉल चलाते हैं। सामने की सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स के ऊपर उन्होंने आरोप लगाया है। 40 साल के वर्मा कहते हैं, ‘मैंने अपना नाम और फोन नंबर अपने स्टॉल पर एक बोर्ड में लिख रखा है, जिससे ग्राहक संपर्क कर सकें।’ वर्मा के पास पहचान पत्र है, जिस पर उनका सरनेम लिखा है।

वर्मा नहीं हटाया तो बंद करा देंगे दुकान
वर्मा का आरोप है कि सामने वाली सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग ने कहा कि तुम वर्मा सरनेम का इस्तेमाल कैसे कर रहे हो और धमकी दी कि अगर बोर्ड से सरनेम नहीं हटाया तो दुकान बंद करा देंगे। वर्मा ने कहा कि मैंने डरकर वर्मा सरनेम पर कागज चिपका दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे भी उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा। जब बारिश हुई तो कागज धुल गया। इसके बाद वह शख्स फिर से जूते बनाने वालों की जाति लिखने की धमकी देने लगा। वर्मा ने कहा कि मैं गरीब हूं लेकिन मैं उस शब्द का इस्तेमाल बोर्ड पर कैसे करूं? अपने और परिवार के लिए खतरा महसूस कर अब वर्मा ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया है।

उधर, सोसाइटी में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने कहा, ‘मैं तो कभी जूतेवाले से मिला ही नहीं और न कभी बात की है। एक पॉलिटिकल लॉबी उसके जरिए मुझे टारगेट कर रही है, जब से हमारे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूल के पास चलने वाले खाने के ठेलों को हटाने के लिए पीआईएल दाखिल की है।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...