12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलसब ग्रीन-ग्रीन है... कैमरून ने मार-मारकर निकाला गेंदबाजों का दम, शतक ठोक...

सब ग्रीन-ग्रीन है… कैमरून ने मार-मारकर निकाला गेंदबाजों का दम, शतक ठोक बरसाई आग

Published on

अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करिश्माई पारी खेली। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को 350 रनों के पार तो पहुंचाया ही, साथ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया, जबकि 16 चौके लगाए। पहले दिन वह 49 रन पर नाबाद रहे थे।

23 की उम्र में कैमरून ग्रीन का बड़ा कारनामा
विदेशी प्लेयर्स के टैलेंट की असल परीक्षा भारतीय मैदानों पर होती है। खासकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के लिए यहां रन बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। स्पिन के खिलाफ जिस तरह से ग्रीन ने बैटिंग की वह काबिलेतारीफ है। वह सिर्फ 23 वर्ष के हैं। ग्रीन जब मैदान पर उतरे तो थे तो ऑस्ट्रेलिया ने 170 रनों पर चौथा विकेट गंवाया था। इसके बाद ग्रीन ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को 350 रनों के पार पहुंचाया।

स्पिन और पेस के आगे गजब की बैटिंग
ऊंचे-ऊंचे शॉट खेलने के लिए जाने वाले ग्रीन ने गजब का धैर्य दिखाया और अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। इससे पता चलता है कि वह कितने कमिटेड रहे। कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। टीम में चुने तो गए थे, लेकिन शुरुआती दो मैचों में फिट नहीं होने की वजह से खेल नहीं पाए थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...