4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'न्यायपालिका को कोरोना जैसी एक और महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए…'...

‘न्यायपालिका को कोरोना जैसी एक और महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए…’ जानिये ऐसा क्यों बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़

Published on

नई दिल्ली

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि न्यायपालिका को कोरोना वायरस जैसी किसी और महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि नई चीजों के विकास पर लगातार ध्यान देना चाहिए। जैसे वर्चुअल हियरिंग आदि। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने न्यायपालिका को मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपनाने पर मजबूर किया। अब हमारा पूरा ध्यान इसके और विकास पर होना चाहिए।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन Shanghai Cooperation Organisation (SCO) देशों के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीशों की 18वीं मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय मीटिंग का आयोजन दिल्ली में ही किया गया है। इसमें भारत की तरफ से, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ (KM Joseph) भी हिस्सा ले रहे हैं।

मीटिंग के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि किस तरीके से भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) लगातार नई टेक्नोलॉजी के प्रयोग पर जोर दे रहा है और इस बात की कोशिश की जा रही है कि आमजन की न्यायपालिका तक, ज्यादा से ज्यादा और बेहतर तरीके से पहुंच सुनिश्चित हो।

वर्चुअल हियरिंग से आया बड़ा बदलाव
जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया कि वर्चुअल और हाइब्रिड हियरिंग के जरिए अब देश के किसी कोने में बैठे एडवोकेट या याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में अपीयर हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक मसलों की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) की व्यवस्था भी शुरू की है। साथ ही सुनवाई के ट्रांसक्रिप्शन के लिए एआई (AI) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के तमाम फैसलों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए भी AI की मदद ली जा रही है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि इससे न्यायपालिका में और ट्रांसपेरेंसी आएगी।

अपने संबोधन में जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस बात को भी हाईलाइट किया कि किस तरीके से कोरोना काल के दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने तमाम ऐसे मामलों का स्वत: संज्ञान लिया जो मजदूरों, कोरोना टेस्टिंग जैसे जरूरी मसलों से जुड़े थे।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर जता चुके हैं नाराजगी
आपको बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ खुद टेकसेवी हैं। कोरोना काल में उन्होंने तमाम नई पहल की थी। जिसमें वर्चुअल हियरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने कई राज्यों के चीफ जस्टिस का नाम लिये बगैर, उनपर नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि कई हाईकोर्ट में कोरोना काल में शुरू हुई सुविधाएं बंद कर दी गई हैं, यह ठीक नहीं है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...