9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedपिछड़ जाएगा चीन, वॉलमार्ट के लिए अमेरिका से बाहर भारत होगा सबसे...

पिछड़ जाएगा चीन, वॉलमार्ट के लिए अमेरिका से बाहर भारत होगा सबसे बड़ा बाजार

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनी वॉलमार्ट के कारोबारी नक्शे पर अब भारत अपनी अलग छाप छोड़ने के लिए तैयार है. दरअसल, वॉलमार्ट के लिए अभी तक अमेरिका से बाहर चीन सबसे बड़ा मार्केट था. लेकिन अब कंपनी का अनुमान है कि इस साल चीन को पीछे छोड़कर भारत कंपनी का सबसे बड़ा विदेशी बाजार बन जाएगा.

फोनपे-फ्लिपकार्ट कराएंगे फायदा!
भारत में काम कर रही ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और पेमेंट एप फोनपे पर वॉलमार्ट का मालिकाना हक है. हाल ही में वॉलमार्ट के CFO जॉन डेविड रेनी ने भारत का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने फ्लिपकार्ट और फोनपे की टीमों से मुलाकात की थी. रेनी के मुताबिक इस मुलाकात के बाद उन्हें अंदाजा हुआ कि ये दोनों की टीमें कितना जबरदस्त काम कर रही हैं. इसके साथ ही वहां उपलब्ध अवसरों के बारे में भी उन्हें अहसास हुआ जो उन कंपनियों की आगे चलकर संभावित ग्रोथ की तरफ मजबूत इशारा कर रही हैं. यही नहीं फ्लिपकार्ट और फोनपे का भारत में बड़ा मार्केट शेयर है. इसके बाद ही वॉलमार्ट के CFO जॉन डेविड रेनी ने हाल ही में हुई एक इंवेस्टर कॉल में भरोसा जताया है कि भारत जल्द ही चीन को पीछे छोड़कर वॉलमार्ट का सबसे बड़ा विदेशी बाजार बनने को तैयार है.

भारत के रिटेल मार्केट में बड़ी गुंजाइश
देश में रिटेल मार्केट में आज भी 88 फीसदी हिस्सेदारी गलियों-नुक्कड़ों पर स्थित किराना स्टोर्स की है. ऐसे में फ्लिपकार्ट समेत तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों और मॉडर्न ट्रेड स्टोर्स तक के लिए इस बाजार में विस्तार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. भारत में बड़ी ग्रामीण आबादी और कृषि आधारित जनसंख्या के होने से इन किराना स्टोर्स का दबदबा लंबे समय से कायम है. रिटेल की इसी ताकत को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट ने भी 10 हजार से कम आबादी वाले छोटे शहरों में काम करके शुरुआती सफलता हासिल की थी.

70% कर्मचारियों को इंक्रीमेंट देगा फ्लिपकार्ट!
फ्लिपकार्ट के कारोबार में जारी तेजी का असर है कि दुनियाभर की टेक कंपनियों में जारी छंटनी के बीच फ्लिपकार्ट अपने 70 फीसदी कर्मचारियों को इस साल इंक्रीमेंट देगी. एक तरफ जहां अमेजन, गूगल, मेटा, ट्विटर समेत तमाम टेक कंपनियां अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए छंटनी समेत लागत घटाने के अलग अलग उपाय आजमा रही हैं वहीं फ्लिपकार्ट ऐसा कोई कदम उठाने की जगह मैजोरिटी स्टाफ को इंक्रीमेंट देने का एलान कर चुकी है. कंपनी के इस कदम से केवल ऊपरी लेवल के 5 हजार कर्मचारियों को ही इस साल इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा.

हाई सैलरी वालों को मिलेंगे बाकी फायदे
फ्लिपकार्ट ने ईमेल के जरिए 22 फऱवरी को सभी कर्मचारियों को बता दिया था कि जो लोग ग्रेड 10 या उससे ऊपर के लेवल के हैं उन्हें किसी तरह का इंक्रीमेंट 1 अप्रैल से शुरू होने वाली वेतन साइकिल में नहीं मिलेगा. हालांकि इन कर्मचारियों को भी बोनस, एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शन जैसे फायदे मिलेंगे. कंपनी ने सालाना इंक्रीमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और 1 अप्रैल से इन्हें लागू कर दिया जाएगा.

घट गया वॉलमार्ट की ऑपेरटिंग इनकम!
जनवरी में खत्म हुई चौथी तिमाही में वॉलमार्ट के इंटरनेशनल बिजनेस की ऑपेरटिंग इनकम 72 फीसदी लुढ़ककर 300 मिलियन डॉलर रह गई थी. इसका एक कारण फ्लिपकार्ट और फोनपे को अलग अलग कारोबार के तौर पर स्थापित करना था. ऐसे में फ्लिपकार्ट से अलग करके सिंगापुर से भारत में फोनपे को शिफ्ट करने पर कंपनी के शेयरधारकों को 1 अरब डॉलर बतौर टैक्स चुकाने होंगे.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...