4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली के बहाने जापानी लड़की से बदसलूकी, पकड़े गए 3 लड़के, पढ़ें...

होली के बहाने जापानी लड़की से बदसलूकी, पकड़े गए 3 लड़के, पढ़ें अबतक का एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ. इसमें कुछ युवक होली के दौरान जापान की एक युवती को बुरी तरह रंग लगा रहे हैं. वीडियो में समझ आ रहा है कि महिला किस तरह भीड़ से परेशान और शोषित महसूस कर रही है. मामले को लेकर अब पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें पुलिस ने कहा है कि यह एक विदेशी से संबंधित होली के सोशल मीडिया/डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे ट्वीट/पोस्ट के संबंध में अपडेट है.

-वीडियो थाना पहाड़गंज, दिल्ली का है और होली वाले दिन का है.
-लड़की एक जापानी पर्यटक है जो दिल्ली के पहाड़गंज में रह रही थी और अब बांग्लादेश चली गई है.
-दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए मेल के जवाब में दूतावास के अधिकारी ने पुष्टि की कि लड़की ने न तो दिल्ली पुलिस को और न ही अपने दूतावास को कोई शिकायत/कॉल किया था.
-वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान अधिकारियों और स्थानीय खुफिया विभाग के गहन प्रयासों के बाद कर ली गई है. मामले में एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई है. उन्होंने वीडियो में देखी गई घटना के बारे में स्वीकार किया है. ये सभी पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं और होली के लिए उस तरफ गए थे.
-उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है, हालांकि दोष के आधार पर और लड़की की शिकायत, यदि कोई हो, के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.लड़की ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि वह बांग्लादेश पहुंच चुकी है और तन-मन से फिट है.

गौरतलब है कि किसी विदेशी महिला के साथ बदतमीजी का यो कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. बीते दिसंबर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि मुंबई के खार में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही दक्षिण कोरिया की एक यूट्यूबर से दो लोगों ने छेड़छाड़ की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. वीडियो में देखा गया कि लाइव स्ट्रीमिंग कर रही कोरियाई महिला एक शख्स ने छेड़छाड़ की. उसने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया. जब महिला मौके से जाने लगी तो वह शख्स मोटरसाइकिल पर दोबारा आया. इस बार उसके साथ एक और शख्स था.

उन्होंने महिला को जबरन लिफ्ट देने की कोशिश की और दोबारा उससे छेड़छाड़ की. पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद एफआईआर दर्ज की. आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है. दोनों को बांद्रा से ही गिरफ्तार किया गया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...