15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालनंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा...CM शिवराज पत्नी संग पहुंचे मथुरा

नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा…CM शिवराज पत्नी संग पहुंचे मथुरा

Published on

मथुरा ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के मथुरा भ्रमण पर आए. शनिवार को सीएम शिवराज सपत्नीक वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे. पत्नी साधना सिंह के साथ शिवराज ने बांके बिहारी के दर्शन किए और पूरे भक्ति भाव में लीन होकर अभिभूत नजर आए. उन्होंने पूरी श्रद्धा आस्था के साथ बांके बिहारी लाल का जयकारा भी लगाया.

मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान बांके बिहारी लाल सब पर कृपा की वर्षा करें. सभी निरोगी हों. सभी खुशहाल रहें और चारों ओर मंगल ही मंगल हो, यही कामना है.

वृंदावन पहुंचने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह संग ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी लगाई. शिवराज सिंह ने राधाकुंड से परिक्रमा प्रारंभ की और दानघाटी मंदिर तक 4 किलोमीटर पैदल चल कर आए और उसके बाद बाकी दानघाटी मंदिर से ई-रिक्शा में बैठकर 17 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की.

उन्होंने आधी परिक्रमा रात और आधी सुबह लगाई. 21 किमी की इस परिक्रमा में उनके साथ सुरक्षाकर्मियों समेत मथुरा बीजेपी के तमाम नेता भी शामिल थे. पत्नी साधना संग गोवर्धन परिक्रमा लगाते मुख्यमंत्री शिवराज.

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से भी गोवर्धन परिक्रमा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही लिखा है, ”जब से प्रीत लगी मोहन से, लोभ मोह सब छूटा मन से.…ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की. भक्त वात्सल्य भगवान की कृपा सदा हम सब पर बनी रहे. राधे राधे’.’

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this