15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालSeoni से जुड़े टेरर फंडिंग के तार, NIA ने 3 घरों पर...

Seoni से जुड़े टेरर फंडिंग के तार, NIA ने 3 घरों पर मारा छापा, 2 लोगों को हिरासत में लिया

Published on

सिवनी

जिले में भी टेरर फंडिंग के तार जुड़े है, जिसको लेकर शनिवार को एनआईए की टीम ने भोपाल पुलिस के साथ सिवनी जिले में सिलसिलेवार 3 संदिग्धों के घर पर छापामार कार्रवाई की। वहीं दो कथित युवकों को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई। सिवनी के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने एनबीटी डिजीटल को बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया है।सिवनी एनआईए की टीम और मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने कुछ लोगों के यहां तलाशी ली, कुछ संदिग्ध और अवैध गतिविधियों की सूचना थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा।

इन लोगों के यहां हुई तलाशी
एनआई की टीम जैसे ही सिवनी आई सबसे पहले शोएब खान, अब्दुल अजीज सल्फ़ी और अकरम के घर पर तलाशी ली गई, जिनके यहां से हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया गया है। दो लोगों को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एनआईए को कुछ खास लिंक मिली है। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर सिवनी जिले में हड़कंप मचा रहा, लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

दिल्ली में दर्ज है केस, उसी सिलसिले में हुई पूछताछ
इस पूरे मामले को लेकर एसपी रामजी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में दर्ज केस 46/2021 मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार साल 2021 में एनआईए ने दिल्ली में टेरर फंडिंग के मामले के तहत केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ में सिवनी में रह रहे आरोपियों का लिंक मिला जिसके बाद आज छापेमारी की गई और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बढ़ सकता है जांच का दायरा
पुलिस की माने तो जिन दो लोगों को पूछताछ के लिए एनआईए की टीम ने अपने साथ ले गई है, उनसे भी कुछ संदिग्धों की लिंक मिल सकती है। ऐसे में आने वाले समय में और भी जगह छापा मार कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में अब सिवनी पुलिस भी अलर्ट है साथ ही ऐसे संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कुछ कथित अपराधियों की धरपकड़ का प्लान बना रही है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...