10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिषेक मनु सिंघवी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच ठनी, एक...

अभिषेक मनु सिंघवी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच ठनी, एक बयान पर देनी पड़ी सफाई

Published on

नई दिल्ली

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के बीच एक बार फिर ठन गयी है। हाल में अमेरिकन बार एसोसिएशन (एबीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में बोलते हुए सिंघवी कुछ ऐसी बातें कह दी थीं, जिसके लिए अब उन्हें बीसीआई को सफाई देनी पड़ रही है।

सिंघवी ने क्या कहा था?
सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने देश में कानूनी शिक्षा की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय मूल्यांकन निकाय  की मांग की थी, जो बीसीआई से स्वतंत्र हो। इसके अलावा एक अन्य सुझाव के तौर पर उन्होंने एक अलग Broad-Based Group की भी बात कही थी, जिसमें शिक्षाविद शामिल हों।

बता दें कि बीसीआई एक स्वायत्त निकाय है। यही भारत में कानूनी पेशे और शिक्षा के रेगुलेशन का काम देखती है। बीसीआई की मंजूरी के बिना कोई कानूनी संस्था स्थापित नहीं की जा सकती। एडवोकेट्स एक्ट के तहत, बीसीआई अपीलीय निकाय है जो वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही में राज्य बार काउंसिल द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ अपील सुनता है।सिंघवी ने कानून सुधार, वकीलों को अनुशासित करने, कानूनी शिक्षा और चुनावी राजनीति के उतार-चढ़ाव सहित बीसीआई की “महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों” की ओर इशारा किया था।

अब क्या कह रहे सिंघवी?
सिंघवी के बयान पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ ही उनके किसी भी सुझाव को स्वीकर करने से भी इनकार कर दिया था। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने अपने हस्ताक्षरित एक बयान में सिंघवी के बयान को “छिपे हुए एजेंडे और छिपे हुए मकसद” के साथ निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया। बीसीआई ने यह भी कहा था कि वरिष्ठ वकील का यह विचार कि कानूनी पेशे को कुछ शिक्षाविदों द्वारा रेगुलेट किया जाना चाहिए “दुर्भाग्यपूर्ण” है। बयान में आगे कहा गया है कि सिंघवी ने “कुछ तथाकथित प्रबंधकों के हाथों भारतीय कानूनी शिक्षा को बेचने” के लिए यह सुझाव दिया था।

बीसीआई की नाराजगी के बाद सिंघवी कह रहे हैं कि उनके बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। सिंघवी का कहना है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान देश में कानूनी शिक्षा और समग्र पेशे को रेगुलेट करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की वैधानिक शक्तियों पर सवाल नहीं उठाया।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि उनका 20 मिनट का संबोधन देश में कानूनी शिक्षा की व्यापक चुनौतियों पर केंद्रित था।बता दें कि एबीए द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने किया था। सिंघवी ने वहां ‘कानूनी शिक्षा का भविष्य : कानूनी पेशे का वैश्वीकरण?’ विषय पर अपनी बात रखी थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...