10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयलंदन-मुंबई फ्लाइट में अमेरिकी शख्स ने बाथरूम में पी सिगरेट, प्लेन का...

लंदन-मुंबई फ्लाइट में अमेरिकी शख्स ने बाथरूम में पी सिगरेट, प्लेन का दरवाजा खोलने की भी कोशिश

Published on

नई दिल्ली

फ्लाइट में धूम्रपान की एक घटना सामने आई है। ये घटना 11 मार्च की है। 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रमाकांत 11 मार्च को एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में बाथरूम में धूम्रपान करते हुए और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पकड़ा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट क्रू ने बताया कि रमाकांत नाम के शख्स ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब उसे रोका गया तो उसने कहा कि वह कुछ दवा ले जा रहा था लेकिन उसके सामान की जांच करने पर ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। फ्लाइट में धूम्रपान करने पर रमाकांत के खिलाफ सहार थाने में मामला दर्ज किया गया है. उसके नशे की हालत में होने या मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की पुष्टि के लिए उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने भी एक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस ने कहा, “फ्लाइट क्रू के मुताबिक आरोपी ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसने यह भी कहा कि वह अपने बैग में कुछ दवा ले जा रहा था, लेकिन उसके बैग में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। आरोपी के नमूने जांच के लिए भेजे गए ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह नशे की हालत में था या मानसिक रूप से परेशान था।”

बता दें कि कुछ दिन पहले इंडिगो की उड़ान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए एक 24 वर्षीय महिला पकड़ी गई थी। ये फ्लाइट कोलकाता से बेंगलुरु जा रही थी। बाद में महिला को बेंगलुरु आने पर गिरफ्तार किया गया था और फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी के शंकर द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के अनुसार प्रियंका सी नाम की महिला इंडिगो 6E-716 उड़ान में सवार हुई थी। इसके बाद केबिन क्रू द्वारा उड़ान के बीच में शौचालय में धूम्रपान करने का संदेह था और बाद में उन्हें दरवाजा खोलने के लिए कहा गया। शिकायत के मुताबिक जब दरवाजा खोला गया तो कूड़ेदान में एक सिगरेट पड़ी मिली और चालक दल ने उसे पानी से बाहर निकाला।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...