9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलदोहरे शतक से चूके विराट कोहली, अहमदाबाद टेस्ट में भारत की पारी...

दोहरे शतक से चूके विराट कोहली, अहमदाबाद टेस्ट में भारत की पारी 571 पर खत्म

Published on

अहमदाबाद

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन के जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन पहली पारी में 9 विकेट पर 571 रन बनाए। उसने 91 रन की बढ़त बनाई। शुभमन गिल के बाद विराट कोहली ने शतक जड़ा। वह दोहरे शतक से चूक गए और 186 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 128 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 79 रन बनाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा 42, रोहित शर्मा 35 और रविंद्र जडेजा 28 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 7 रन और उमेश यादव डायमंड डक हुए। श्रेयस अय्यर कमर की चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने 3-3 विकेट लिए। वहीं मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमैन ने 1-1 विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली दोहरा शतक जड़ने से चूक गए हैं और 186 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं. इसी के साथ भारत की पारी 571 पर खत्म हुई. श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं आए, ऐसे में भारत की पारी 571/9 पर खत्म हुई. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रनों की लीड ली है.

भारत की ओर से विराट कोहली के अलावा इस पारी में शुभमन गिल ने 128, अक्षर पटेल ने 79 और केएस भरत ने 44 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 का बड़ा स्कोर बनाया था. अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को जल्द से जल्द खत्म कर दे ताकि मैच में जीत की उम्मीद बनी रहे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का कमाल
विराट कोहली ने अपनी 186 रनों की पारी के लिए कुल 364 बॉल खेलीं, इनमें उन्होंने 15 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट करीब 51 का रहा. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट में 1979 रन बनाए हैं. विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औसत 48.26 रहा है और वह 8 शतक जड़ चुके हैं.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...