10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : एक ही परिवार के दो बच्चों को नोच-नोच कर खा...

दिल्ली : एक ही परिवार के दो बच्चों को नोच-नोच कर खा गए आवारा कुत्ते, दोनों की मौत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने एक दर्दनाक घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने सात और पांच साल की उम्र के दो मासूम बच्चों की जान ले ली है। पुलिस ने कहा कि यह घटना एक साथ नहीं बल्कि दो दिन के अंतराल में हुई है। पुलिस के मुताबिक अलग-अलग घटनाओं में कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया था।

पहली घटना :
एक पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक शुक्रवार (10 मार्च) को दोपहर करीब 3 बजे आनंद नाम का एक बच्चा जंगल के पास सिंधी बस्ती स्थित अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस ने कहा कि थाना प्रभारी अन्य कर्मचारियों उसकी मां के साथ बच्चे को तलाश करने निकले थे। दो घंटे के बाद बच्चे का शव एक सुनसान / खाली प्लॉट के अंदर एक दीवार के पास मिला। शरीर पर कई चोटें थीं। जिसके बाद वसंत कुंज साउथ थाने में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोटें जानवरों के काटने जैसी लग रही थीं। जब हमने पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जंगल क्षेत्र के अंदर कई आवारा कुत्ते रहते हैं जो अक्सर बकरियों और सूअरों पर हमला करते हैं। एफएसएल टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

दूसरी घटना :
पुलिस के मुताबिक दूसरी घटना रविवार (12 मार्च) की है, रविवार की सुबह करीब 8 बजे आनंद का छोटा भाई आदित्य (5) अपने मौसेरे भाई चंदन के साथ उसी जंगल क्षेत्र में पेशाब करने गया था। “चंदन आदित्य से कुछ दूरी पर था। कुछ देर बाद जब चंदन उस जगह पर लौटा, जहां उसने आदित्य को छोड़ा था, तो उसने उसे आवारा कुत्तों से घिरा पाया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया था।

वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन के एसआई महेंद्र आनंद की जांच के सिलसिले में इलाके में ही मौजूद थे। उन्होने लड़कों की चीख सुनी और पाया कि कुत्तों ने आदित्य पर हमला किया था। वह अपनी कार में बच्चे को इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर ले गए। लेकिन इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई।पुलिस ने कहा कि दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है और जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...