12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसीबीआई के 'त्रिशूल' से 33 भगोड़ों का शिकार, विदेशों से लाए गए...

सीबीआई के ‘त्रिशूल’ से 33 भगोड़ों का शिकार, विदेशों से लाए गए अपराधी

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से 33 भगोड़े विदेशों से वापस ले आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि उसने पिछले वर्ष 2022 में कुल 27 जबकि इस वर्ष अब तक छह भगोड़ों को देश वापस लाया है। ये सभी भगोड़े अपहरण और हत्या के आरोपी हैं। केरल पुलिस इनकी वर्षों से तलाश कर रही थी। सीबीआई ने ऐसे भगोड़े अपराधियों की देश वापसी के लिए ऑपरेशन त्रिशूल चला रखा है। ‘त्रिशूल’ दुनियाभर में छिपे भारत के अपराधियों की तलाश करके उन्हें वापस लाने का अभियान है। सीबीआई को इस अभियान में ताजा-ताजा सफलता मोहम्मद हनीफ मक्काटा के रूप में मिली है जिसकी तलाश अपहरण और हत्या के एक मामले में थी। उसे रविवार को सऊदी अरब से भारत लाया गया। शुरुआती प्रक्रियाओं के बाद उसे केरल पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

2006 में हत्या करके सऊदी भाग गया था हनीफ
अधिकारियों ने बताया कि भगोड़े मोहम्मद हनीफ मक्काटा के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया गया था और वर्ष 2006 में करीम नामक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के सिलसिले में केरल पुलिस को हनीफ की तलाश है। उन्होंने बताया कि कोझिकोड के कुन्नामंगलम पुलिस थाने ने इस मामले की जांच की थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की इंटरपोल इकाई ने सीबीआई को मक्काटा के ठिकाने की जानकारी दी थी और एक टीम भेजकर उसे भारत वापस ले जाने का अनुरोध किया था।

सीबीआई को 276 भगोड़ों की तलाश
इंटरपोल के मुताबिक, भारतीय एजेंसियां वैश्विक स्तर पर 276 भगोड़ों की तलाश कर रही हैं। इनमें वो 30 हाई प्रोफाइल अपराधी भी हैं जिन्होंने भारत को लूटा है। नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, नितिन संदेसरा और जतिन मेहता ऐसे ही आर्थिक अपराधी हैं जिन्हें विदेशों से भारत लाने की जोरदार कवायद चल रही है। सीबीआई ने इन सबके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...