12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर बदलने वाला है मौसम, इस हफ्ते देश के कई इलाकों में...

फिर बदलने वाला है मौसम, इस हफ्ते देश के कई इलाकों में होगी बेमौसम बरसात

Published on

नई दिल्ली

देश के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत में लोगों को कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश देखने को मिली थी। होली के पहले हुई इस बारिश ने बढ़ती गर्मी के बीच राहत जरूर पहुंचाई। वहीं 2-4 दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर देश के कई इलाकों में बेमौसम बरसात देखने को मिल सकती है। क्लाइमेट ट्रेंड्स की मानें तो इस हफ्ते आने वाली बारिश लंबी हो सकती है। उसने बताया कि मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के हिस्सों में बरसात हो सकती है। वहीं उत्तरी मैदान की तरफ भी हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

बढ़ती गर्मी के चलते पहले ही आ गया प्री मॉनसून
निजी और सरकारी मौसम एजेंसियों ने क्लाइमेट ट्रेंड्स को बताया कि इस साल प्री-मॉनसून तय समय से पहले ही आ गया। इसकी वजह देश में तापमान का तेजी से बढ़ना है। अमूमन माना जाता है कि मार्च के दूसरे हाफ में प्री-मॉनसून दस्तक देता है लेकिन फरवरी में ज्यादा तापमान बढ़ने के चलते यह जल्दी आ गया। पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंध्र प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पश्चिमी हिमालय की तरफ हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस को भी एक बड़ी वजह माना जा सकता है। बताए अनुमान के अनुसार मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में 13 मार्च से 18 मार्च के बीच बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओले पड़ने की भी संभावना है। वहीं दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में भी हो सकती है बारिश
देश के कई हिस्सों में होने वाली बारिश का असर राजधानी दिल्ली पर भी पड सकता है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को दिल्ली में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 15 से 17 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 18 मार्च को एक बार फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में अभी सताएगी गर्मी
देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश से राहत मिलने वाली है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी गर्मी और सताने वाली है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान, कच्छ, कोंकण और सौराष्ट्र में रविवार तो तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान , कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा में 35 से 37 डिग्री

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...