9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलधड़कनें बढ़ा देगा इस बॉल का रोमांच, जिसने भारत को WTC फाइनल...

धड़कनें बढ़ा देगा इस बॉल का रोमांच, जिसने भारत को WTC फाइनल में पहुंचाया

Published on

क्राइस्टचर्च

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया। जोकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भी कई गुना रोमांचक रहा। हालांकि क्राइस्टचर्च टेस्ट मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने अपने स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के चलते आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत लिया। इस जीत से जितनी राहत कीवी टीम को मिली उससे कई ज्यादा सकून अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रह टीम इंडिया को मिला। विलियमसन सिर्फ न्यूजीलैंड के ही नहीं बल्कि भारत के भी हीरो रहे।

उनकी 121 रन की शतकीय पारी ने रोहित सेना को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पांचवे दिन के आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 8 रन चाहिए थे, और पिच पर सेट बल्लेबाज केन विलियमसन मौजूद थे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि आखिरी ओवर में क्या-क्या घटा।

क्राइस्टचर्च टेस्ट का आखिरी ओवर श्रीलंका की तरफ से असिता फर्नांडो डाल रहे थे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन स्ट्राइक पर थे। ओवर की पहली गेंद पर वैसे तो केन ने दो रन भागने की कोशिश की थी। लेकिन वह फिसल गए, जिसके चलते मजबूरन वह एक रन ही दौड़ पाए। इसके बाद मैट हेनरी ने बिना कोई गेंद खराब किए दूसरी गेंद पर चुप चाप विलियमसन को स्ट्राइक देदेी। वहीं तीसरी गेंद पर केन ने फिर दो रन भागने का प्रयास किया। लेकिन इस बार उन्हें इसका भुगतान मैट हेनरी की विकेट से करना पड़ा। ऐसे में अब शेष तीन गेंदो पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे।

असिता की चौथी गेंद पर विलियमसन ने चौका लगा दिया। अब कीवी टीम जीत से सिर्फ 1 रन दूर थी। गौरतलब है कि श्रीलंकाई गेंदबाज ने पांचवी गेंद बाउंसर डाली जिसपर केन चारो खाने चित हो गए। अब कीवी टीम को लास्ट बॉल पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था। आखिरी गेंद भी फर्नांडो ने बाउंसर डाली। इस पर भी केन गेंद पर बल्ला लगाने में असफल रहे। लेकिन इस बार विलियमसन दौड़ पड़े। यह देख श्रीलंका के विकेटकीपर ने नील वैगनर को रन आउट करने की कोशिश की। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी ने केन विलियमसन के एंड पर गेंद को थ्रो किया। जो जाकर सीधा स्टंप्स पर तो लगी। लेकिन उससे पहले ही कीवी खिलाड़ी डाइव लगाकर क्रीज में पहुंच गया था। बहरहाल, अंत में दो विकेट से न्यूजीलैंड ने यह मैच अपने नाम कर लिया जिसके चलते भारत भी डब्लयूटीसी के फाइनल में पहुंच गया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...