12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयशिवसेना मामले की सुनवाई देखने SC पहुंचीं केन्या की पहली महिला चीफ...

शिवसेना मामले की सुनवाई देखने SC पहुंचीं केन्या की पहली महिला चीफ जस्टिस, LGBTQ को लेकर दे चुकी हैं ऐतिहासिक फैसला

Published on

नई दिल्ली

केन्या की पहली महिला चीफ जस्टिस मार्था के कूमे मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े एक मामले की सुनवाई में शामिल हुईं। जब वे कोर्ट पहुंची तो बेंच शिवसेना मामले की सुनवाई कर रही थी। जस्टिस कूमे के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया न्यायाधीश डीवाई चंद्रडचूड़ समेत सभी जजों और वकीलों ने उनका स्वागत किया।

कोर्ट में बेंच के साथ बैठकर देखी शिवसेना मामले की सुनवाई
जस्टिस कूमे अपने देश में LGBTQ अधिकारों को मान्यता मिलने के ऐतिहासिक फैसले का हिस्सा रही हैं। वे उस बेंच में शामिल थीं, जिसने LGBTQ के अधिकारों को मान्यता दी थी। सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना मामले की सुनवाई कर रही बेंच के साथ जस्टिस कूमे ने बैठकर कोर्ट की कार्यवाही देखी।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम अपने बीच मुख्य न्यायाधीश मार्था के कूमे को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।” चीफ जस्टिस ने केन्या की मुख्य न्यायाधीश की उपलब्धियों को लेकर अदालत के सदस्यों को बताया। उन्होंने कहा कि जस्टिस कूमे की उपलब्धि सिर्फ यही नहीं हैं कि वह केन्या की चीफ जस्टिस हैं, बल्कि वे ऐसी न्यायाधीश हैं, जिन्होंने भारत में संवैधानिक कानून से संबंधित मुद्दों सहित अन्य विषयों पर व्यापक रूप से लिखा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जस्टिस मार्था कूमे ने एक निर्णय लिखा था कि केन्या में बुनियादी संरचना सिद्धांत किस हद तक लागू होगा। वह उस बेंच का भी हिस्सा थीं, जिसने केन्या में एलजीबीटीक्यू अधिकारों को मान्यता देने का फैसला किया था।

केन्याई मुख्य न्यायाधीश के साथ आया प्रतिनिधिमंडल
उन्होंने कहा, “लंच के दौरान हमने केन्याई मुख्य न्यायाधीश को शिवसेना के मौजूदा मामले के बारे में जानकारी दी।” इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महेश जेठमलानी भी अदालत कक्ष में थे, उन्होंने भी बार की ओर से केन्याई मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। CJI ने न्यायमूर्ति कूमे के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...