29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस खुद को न समझे विपक्ष का बॉस...' थर्ड फ्रंट के लिए...

‘कांग्रेस खुद को न समझे विपक्ष का बॉस…’ थर्ड फ्रंट के लिए ममता की कवायद तेज, अखिलेश भी आ रहे साथ

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर तीसरे मोर्चे की कवायद में जुट गई हैं। इस कोशिश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ दिख रहे हैं। शुक्रवार को कोलकाता में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बंगाल में ममता के साथ हैं और उनकी पार्टी कांग्रेस-बीजेपी दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। इसके तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुदीप बनर्जी ने बयान दिया कि कांग्रेस खुद को विपक्ष का बॉस न समझे।

दरअसल ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कालीघाट स्थित अपने आवास के पास पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद टीएमसी सांसद ने साफ-साफ कह दिया कि कांग्रेस खुद को विपक्ष का बॉस न समझे। लोकसभा सांसद सुदीप बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में अकेले चुनाव लडे़गी और ममता बनर्जी बीजेपी और कांग्रेस विरोधी दलों को एकजुट करने की कोशिश करेगी।

‘बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस एक साथ’
सुदीप बनर्जी ने कहा कि ‘बंगाल में कांग्रेस और बीजेपी एक साथ चल रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस टीएमसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब देश के विरोध दल के साथ बातचीत होगी। 23 मार्च को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ बैठक होगी। सीएम ममता बनर्जी दिल्ली भी जाएंगी।

इससे पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। यादव ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सपा, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं।’

अखिलेश ने की ममता की तारीफ
इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए ममता बनर्जी की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हरा सके, तो बीजेपी को पूरे देश में हराया जा सकता है।’

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...