8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलतूफानी बैटिंग कर रहा था AUS, शमी-सिराज ने बरपाया ऐसा कहर 200...

तूफानी बैटिंग कर रहा था AUS, शमी-सिराज ने बरपाया ऐसा कहर 200 भी नहीं बना पाया

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को हुए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने दमदार बॉलिंग की. कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा. कंगारू टीम ने शुरुआत में तो जमकर रन बनाए, लेकिन बाद में टीम इंडिया के बॉलर्स ने ऐसा कमाल किया कि मेहमान टीम पानी मांगती दिखी. ऑस्ट्रेलियाई टीम मुंबई में पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन (35.4 ओवर) पर ही सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 20 ओवर में ही 130 के करीब रन बना लिए थे, मिशेल मार्श तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 300 या उससे भी अधिक रन बना सकता है. लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी कंगारू टीम बैकफुट पर जाती दिखी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को पांचवां झटका 169 के स्कोर पर लगा था और उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि 188 पर ही पूरी टीम आउट हो गई.

इस तरह सिमिटती गई ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत ही खराब हुई थी, पारी के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को चलता किया था. उनके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 22 ही रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए असली कमाल सिर्फ मिशेल मार्श ने किया, जिन्होंने 65 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली.

19.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जब आउट हुए, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 129 रन था. बस इसके बाद ही टीम लड़खड़ाने लगी और भारत के मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा ने इस तरह का कहर बरपाया कि कंगारू टीम 188 पर ही सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट
• 1-5, ट्रेविस हेड 1.6 ओवर
• 2-77, स्टीव स्मिथ 12.3 ओवर
• 3-129, मिशेल मार्श, 19.4 ओवर
• 4-139, मार्नस लैबुशेन 22.4 ओवर
• 5-169, जोश इंग्लिस 27.5 ओवर
• 6-174, कैमरन ग्रीन 29.3 ओवर
• 7-184, मार्नस स्टोइनिस 31.3 ओवर
• 8-184, ग्लेन मैक्सनेल 32.2 ओवर
• 9-188, शॉन एबेट 33.4 ओवर
• 10-188, एडम जैम्पा 35.4 ओवर

भारतीय बॉलर्स ने बरपाया कहर
टीम इंडिया के बॉलर्स ने इस मैच में कहर बरपाया है, तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सिर्फ 6 ओर में 17 रन दिए और 3 विकेट लिए. इनमें से उन्होंने 2 ओवर मेडन भी डाले. साथ ही मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर में 29 रन दिए और 3 विकेट लिए. इनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या को 1, कुलदीप यादव को 1 और रवींद्र जडेजा को 2 विकेट मिले. बता दें कि मोहम्मद सिराज इस वक्त वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बॉलर हैं और इस मैच में उन्होंने कुछ वैसा ही प्रदर्शन भी किया है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...