8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलतू चल-मैं आया, 26 ओवर में ही ढेर हुए सूरमा, देखें कैसे...

तू चल-मैं आया, 26 ओवर में ही ढेर हुए सूरमा, देखें कैसे गिरे 10 विकेट

Published on

मिचेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे वनडे इंटरनेशनल में भारत को 117 रन पर आउट करने के बाद 11 ओवर में ही 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसमें से चार पहले स्पैल में लिए गए। यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर है। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय बल्लेबाजों ने किस तरह घुटने टेके।

गिल पहले ही ओवर में आउट
मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में झटका दिया था। तीसरी बॉल पर दाएं हाथ के ओपनर शुभमन गिल बिना खाता खोले पॉइंट पर खड़े मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे। भारत का स्कोर 3/1

13 रन बनाकर रोहित आउट
मिचेल स्टार ने 5वें ओवर में भारतीय कप्तान को चलता किया। स्टीव स्मिथ ने स्लिप में आसान सा कैच पकड़ा। भारत का स्कोर 32/2

सूर्या फिर गोल्डन डक
रोहित शर्मा को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने सूर्यकुमार यादव को LBW आउट किया। लगातार दूसरे मैच में सूर्या अपना खाता नहीं खोल पाए। भारत का स्कोर: 32/3

राहुल 9 रन बनाकर आउट
नौवें ओवर की चौथी बॉल केएल राहुल के लिए आखिरी साबित हुई। ये स्टार्क का चौथा विकेट था। पिछले मैच के हीरो रहे राहुल एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत का स्कोर: 48/4

हार्दिक 1 रन पर आउट
और इस तरह आधी टीम आउट सीन एबोट ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या (1) को स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। भारत का स्कोर: 49/5

सबसे ज्यादा 35 विराट ने बनाए
कोहली और जडेजा ने छठे ओवर के लिए 22 रन की साझेदारी की, लेकिन नाथन एलिस ने 16वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़कर कोहली का कीमती विकेट लिया। भारत का स्कोर: 71/6

बनाए 16 रन बनाए
रविंद्र जडेजा सीन एबॉट का अगला शिकार बने और विकेट के पीछे कैच दे बैठे। 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर कैरी ने उनका कैच लपका। भारत का स्कोर: 91/7

25वें ओवर में 8वां झटका
सीन एबॉट ने भारत को आठवां झटका दिया। कुलदीप यादव को ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। भारत का स्कोर: 103/8

शमी के रूप में नौवां विकेट
25वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सीन एबॉट ने बिना खाता खोले मोहम्मद शमी को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। यह मैच में उनका तीसरा विकेट था। भारत का स्कोर: 103/9

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...