11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलआईसीसी ने जारी किया वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर प्लेऑफ का शेड्यूल,...

आईसीसी ने जारी किया वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर प्लेऑफ का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Published on

नई दिल्ली

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत करने वाला है। टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर- नवंबर के दौरान किया जाएगा। वहीं उससे पहले अब 26 मार्च से विश्व कप के प्लेऑफ क्वालीफायर मुकाबलों का आगाज होने वाला है। नामीबिया इस प्लेऑफ क्वालिफायर का आयोजन करने वाला है। आपको बता दें कि नामीबिया का सामना अमेरिका से होगा क्योंकि छह टीमें आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में 26 मार्च से 5 अप्रैल तक खेलेंगी। जो अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से दो कदम दूर है। जून और जुलाई में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में शीर्ष दो टीमों के साथ प्लेऑफ चरण राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाना है। 26 मार्च से 5 अप्रैल तक नामीबिया में आयोजित होने वाले इवेंट में शामिल होने वाली सभी छह टीमों की पुष्टि के बाद, आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

प्लेऑफ का आयोजन दो स्थानों, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी मैच स्थानीय समयानुसार 09:30 बजे शुरू होंगे। यूएई और पीएनजी 27 मार्च को अपने पहले मुकाबले में भिड़ेंगे, जबकि चैलेंज लीग, कनाडा और जर्सी से दो टीमें एक ही दिन अपने अभियान शुरू करेंगी। सभी मैच भारतीय उपमहाद्वीप में फैनकोड डॉट कॉम पर और बाकी दुनिया में आईसीसी डॉट टीवी पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

26 मार्च : नामीबिया बनाम यूएसए, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड

27 मार्च : यूएई बनाम पीएनजी, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, जर्सी बनाम कनाडा, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

29 मार्च : कनाडा बनाम यूएसए, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, पीएनजी बनाम नामीबिया, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

30 मार्च : नामीबिया बनाम जर्सी, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड; यूएसए बनाम यूएई, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

1 अप्रैल : यूएई बनाम कनाडा, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड; पीएनजी बनाम जर्सी, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

2 अप्रैल: पीएनजी बनाम यूएसए, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड; नामीबिया बनाम यूएई, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

4 अप्रैल : कनाडा बनाम नामीबिया, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड; यूएसए बनाम जर्सी, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

5 अप्रैल : जर्सी बनाम यूएई, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड; कनाडा बनाम पीएनजी, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...