12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Published on

चेन्नै

भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 21 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 49 ओवर में 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया 270 रन के लक्ष्य के जवाब में 49.1 ओवर में 248 रन ही बना पाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने घर में टीम इंडिया की विजय रथ को रोक दिया। मार्च 2019 के बाद टीम इंडिया घरेलू वनडे सीरीज हारी। पिछले 4 साल में टीम इंडिया लागतार 7 सीरीज जीती। 2019 में भी ऑस्ट्रेलिया ने ही मैन इन ब्लू का विजय अभियान रोका था। तब टीम 6 सीरीज से अजेय थी। इसके साथ ही कंगारू टीम जीत के साथ भारत से विदा हुई। इससे पहले टेस्ट सीरीज टीम इंडिया 2-1 से जीती थी। इस हार का नतीजा ये हुआ कि भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गया है.

घर में भारत की पिछली पांच वनडे सीरीज हार:
2-1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
3-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
3-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
2-1 बनाम पाकिस्तान, 2012/13
4-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...