12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबांग्लादेश ने वनडे में पहली बार किसी टीम को 10 विकेट से...

बांग्लादेश ने वनडे में पहली बार किसी टीम को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा

Published on

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टीम को 10 विकेट से हराने का कमाल किया। तमीम इकबाल की कप्तानी में बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मुकाबले में आयरलैंड की टीम को 10 विकेट से हराकर ये गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान आयरलैंड को 28.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया।

इसके बाद जीत के लिए मिले 102 रन के टारगेट को बांग्लादेश की टीम ने 13.1 ओवर में 102 रन बनाते हुए 10 विकेट से आसान जीत हासिल कर लिया। इस वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। बांग्लादेश की टीम ने अपने घर में पिछले 16 द्विपक्षीय सीरीज में 14 जीते हैं जबकि उसे सिर्फ 2 में हार मिली है।

इस मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला साबित किया था, लेकिन कप्तान एंड्रयू बेलबर्नी का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और पूरी टीम 101 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने इस टीम के बल्लेबाजों का मैदान पर आना और जाना लगा रहा। आयरलैंड के लिए टकेर ने 28 रन की जबकि कर्टिस कैम्फर ने 36 रन की पारी खेली जबकि टीम के अन्य 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 8.1 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे तो वहीं तास्कीन अहमद ने 3 विकेट जबकि इबादत हुसैन ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ निभाया।

बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए बेहद आसान लक्ष्य मिला था और इस लक्ष्य को टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी करके पूरा कर लिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 102 रन की साझेदारी हुई। तमीम इकबाल ने 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 41 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली जबकि लिटन दास ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...