15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालमकान के बाहर लटक रहा था ताला, अंदर से आ रही थी...

मकान के बाहर लटक रहा था ताला, अंदर से आ रही थी आवाजें… गेट तोड़ दाखिल हुई छतरपुर पुलिस तो रह गई हैरान

Published on

छतरपुर

मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रशासन की टीम ने एक मकान पर छापामार कार्रवाई की। यहां मकान के बाहर ताला लटका हुआ था, और अंदर से आवाज आ रही थी, जैसे ही प्रशासन की टीम ने ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुई तो दंग रह गई। यहां अवैध रूप से प्‍लास्टिक बनाने की फैक्‍ट्री संचालित हो रही थी।

पूरा मामला शहर के नारायणपुरा रोड का है। यहां जिला प्रशासन ने एक पॉलीथिन बनाने की फैक्ट्री बागेश्वराय प्लास्टिक मेन्यू फेक्चरिंग पर छापमार कार्रवाई करते हुए उसे शील कर दिया है। फैक्ट्री में पिछले कई महीनों से अवैध तरीके से पॉलीबैग और कई किस्म की पॉलीथिन बनाई जा रही थी। यह फैक्ट्री मयंक चंद्रपुरिया नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। फैक्ट्री में पिछले कई महीनों से बाहर से ताला डालकर अंदर काम चल रहा था। फैक्ट्री के अंदर करोड़ों रुपए की मशीनें एवं माल मौजूद है।

मौके पर नही मिले दस्तावेज
तहसीलदार सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मौके पर फैक्ट्री मालिक के पास से किसी भी तरह के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है। फैक्ट्री के अंदर बड़ी संख्या में माल एवं करोड़ों की मशीनें लगी हुई है। फैक्ट्री को शील कर दिया गया है, फैक्ट्री के अंदर जो भी माल है फिलहाल उसे शीज कर दिया गया है।

रहवासी इलाके में चल रही थी फैक्ट्री
प्लास्टिक पॉलीथिन बनाने का काम पिछले कई महीनों से गुप्त तरीके से हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर जिला प्रशासन ने जब फैक्ट्री पर छापा मारा तो होश उड़ गए बड़े पैमाने पर प्लास्टिक बनाने का काम बंद कमरे में किया जा रहा था।

दो दिनों से चल रही है कार्यवाही
फैक्ट्री को सीज करने की कार्यवाही पिछले दो दिनों से चल रही थी, लेकिन जिला प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी न होने की वजह कार्यवाही नहीं हो सकी।तहसीलदार ने बताया की फैक्ट्री के पास किसी भी तरह का नो ड्यूज नहीं है, हालांकि फैक्ट्री संचालक ने दस्तावेज पेश करने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...