13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWPL की पहली चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, फाइनल में दिल्ली को हराकर...

WPL की पहली चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, फाइनल में दिल्ली को हराकर रचा इतिहास

Published on

मुंबई

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) को उसका पहला चैंपियन मिल चुका है। मुंबई इंडियंस ने रविवार रात रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। जवाब में लोकल क्राउड के सामने मुंबई की महिलाओं ने गेंद पहले ही इस रन चेज में सफलता हासिल की। 19वां ओवर मैच के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। मगर नताली सिवर ब्रंट ने स्पिनर जॉनेसन ने जमकर धुनाई करते हुए 16 रन जुटा लिए। यहां से आखिरी ओवर में आसानी से पांच रन बनाते हुए चैंपियनशिप जीत ली। मुंबई की जीत में नताली सिवर ब्रंट ने नाबाद अर्धशतक जड़।

इससे पहले शिखा पांडे (17 गेंद में नाबाद 27) और राधा यादव (12 गेंद में नाबाद 27 रन) के बीच 10वें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी ने दिल्ली को जैसे-तैसे नौ विकेट पर 131 रन तक पहुंचाने में मदद की थी। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही और 11वें ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 74 रन था, इसके बाद छह विकेट पांच रन के भीतर गिर गए और 16वें ओवर के बाद स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया। मुंबई के विदेशी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें से हीली मैथ्यूज ने चार ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट लिए जबकि इसाबेल वॉन्ग ने 42 रन देकर तीन और एमेलिया केर ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाए।

फाइनल शुरू होते ही ड्रामा
ब्रेबोर्न स्टेडियम पर फाइनल की शुरूआत नाटकीय रही जब मुंबई ने वॉन्ग की फुलटॉस गेंदों पर पहले तीन विकेट लिए। पहले दो फैसले तीसरे अंपायर ने दिए। शेफाली वर्मा ने अपनी पहली गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्का और अगली गेंद पर वॉन्ग को चौका लगाया, लेकिन अगली ही हाई फुल टॉस बॉल पर कैच आउट हो गईं। वॉन्ग ने दो बॉल बाद एलिस कैपसी को खाता खोले बिना रवाना किया, जिनका शानदार कैच एक्स्ट्रा कवर पर अमजोत कौर ने लपका। जेमिमा रौड्रिग्स ने पहली गेंद पर चौका लगाकर शुरूआत की । उन्होंने तीसरे ओवर में नेट स्किवेर ब्रंट को दूसरा चौका लगाया। इसके बाद वॉन्ग की फुलटॉस पर जेमिका रोड्रिगेज प्वाइंट में हीली मैथ्यूज को कैच देकर लौटी।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...