13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलमुंबई को मिल गया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट, भारत के लिए खेल...

मुंबई को मिल गया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट, भारत के लिए खेल चूका है सूरमा

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। पीठ की चोट के बाद उनकी सर्जरी हुई है। सितंबर में उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। नए सीजन से पहले सभी की जुवान पर यही सवाल था कि बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस किसे अपनी टीम में जगह देगी। फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा कर दी है।

संदीप वॉरियर लेंगे जगह
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वारियर जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होंगे। संदीप ने 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था। घरेलू सर्किट में एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। संदीप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम के आईपीएल 2023 के पहले मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होंगे। 31 साल के संदीप आईपीएल में आरसीबी और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। लीग के 5 मैच में उनके नाम 2 विकेट हैं। भारत के लिए एकमात्र मैच में उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

कैसा है घरेलू रिकॉर्ड
संदीप वॉरियर घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने केरल के लिए डेब्यू किया था। अभी वह तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। 68 टी20 मैच में उनेक नाम 62 विकेट हैं। 69 लिस्ट ए मैच में 83 और 66 फर्स्ट क्लास मैच में 217 विकेट ले चुके हैं।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, संदीप वॉरियर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...