13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेल4 चौके-9 छक्के, वाह रुतुराज वाह! अंपायर ने 92 रन पर दिया...

4 चौके-9 छक्के, वाह रुतुराज वाह! अंपायर ने 92 रन पर दिया आउट, विवादित फैसले ने रोका शतक

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में चेन्नई के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन से शतक से चूक गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन छक्का मारने के चक्कर में बाउंड्री पर धरे गए। 50 गेंदो में 92 रन की अपनी तूफानी पारी के दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार चौकेऔर नौ करारे छक्के भी उड़ाए। गुजरात का हर गेंदबाज उनके आगे घुटने टेकते नजर आया। मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं था, जहां गायकवाड़ ने बाउंड्री नहीं मारी। 18वें ओवर की पहली बॉल में उन्हें अल्जारी जोसफ ने फंसाया।

रिकॉर्ड बना गए गायकवाड़
आईपीएल 2023 की पहली फिफ्टी
आईपीएल 2023 का पहला छक्का
आईपीएल 2023 का पहला चौका

विवादित फैसले का शिकार
टीम इंडिया में ओपनिंग के प्रबल दावेदार रुतुराज गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं। सिर्फ 23 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। आज की पारी में उनकी ताकत, नजाकत और स्टाइल सबकुछ देखने को मिला। विशेषज्ञ इसे उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बता रहे हैं। अगर वह शतक लगा देते तो मजा ही आ जाता, लेकिन एक हाई फुल टॉस ने उन्हें शतक से रोक दिया। 17ओवर में चेन्नई का स्कोर 151/4 था। 18वें ओवर में गायकवाड़ ने बल्ला बदला और विरोधी कप्तान हार्दिक पंड्या ने बोलर। अल्जारी जोसफ को डेथ ओवर्स में मारना वैसे भी कठिन होता है। पहली बॉल मिडिल स्टंप पर फुट टॉस थी, जिसे गायकवाड़ ने हवा में खेला। लॉन्ग ऑन में फील्डर ने इसे लपक लिया। गायकवाड़ ने नए नियमों के तहत नो बॉल के लिए रिव्यू मांगा, लेकिन अंपायर ने टीवी अंपायर की सलाह के बाद गेंद को कमर के नीचे डिप करती बताया और गायकवाड़ को डगआउट की ओर जाना पड़ा।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...