9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeभोपालKuno के जंगल से खेतों में जा पहुंचा चीता, गांव में मचा...

Kuno के जंगल से खेतों में जा पहुंचा चीता, गांव में मचा हड़कंप, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे किसान

Published on

श्योपुर ,

देश की धरती पर 70 साल पर आए चीते मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में तो धमाचौकड़ी मचा ही रहे हैं. साथ ही अब कूनो पार्क की हद लांघकर आसपास के गांवों में भी पहुंचने लगे हैं. यही वजह है कि अब चीतों की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचने लगा है. इसके चलते वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. इसी की ताजा बानगी रविवार को कूनो पार्क से कई किलोमीटर दूर झार बड़ौदा और इकलौद गांव में देखने को मिली. जहां एक नर चीता ओबान गांव से लगे खेतों तक पहुंच गया.

खबर फैलते ही गांववाले हैरानी में पड़ गए और जंगली जानवर की तलाश में जुट गए. वहीं, जानवरों की पल-पल मॉनिटरिंग कर रही टीम और वन अमला भी चीते को सुरक्षित वापस कूनो के जंगल में जे लाने में जुट गया है. खास बात यह है कि खुले में घूमता कोई चीता पहली बार वीडियो कैमरे में कैद हो गया.

बीते 11 मार्च को कूनो पार्क के बड़े बाड़े से बाहर निकालकर खुले जंगल में छोड़े गए नर चीता ओबान ने ऐसी रफ्तार भरी कि वही आज पार्क के सामान्य वन मंडल को भी पीछे छोड़ विजयपुर इलाके के झार बड़ौदा और इकलौद गांव में जा पहुंचा. यह जानवर गांव से गुजरते हुए गेंहू के खेतों में जा घुसा. यह देख ग्रामीण सकते में आ गए और लाठी-डंडे लेकर जंगली जानवर की तलाश में जुट गए. वहीं, कूनो की मॉनिटरिंग टीम ओर अफसर भी झार बड़ौदा पहुंचकर चीते ओबान को वापस ले जाने में जुट गए हैं.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this