13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलIPL: मैदान पर बड़ा हादसा! रोहित का कैच लेने के चक्कर में...

IPL: मैदान पर बड़ा हादसा! रोहित का कैच लेने के चक्कर में कार्तिक से टकराए सिराज

Published on

बेंगलुरु

आईपीएल 16वें सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भयंकर हादसा टल गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ी रोहित शर्मा का कैच लपकने की कोशिश में भिड़ गए। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से मोहम्मद सिराज की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ देर के लिए हर कोई हक्का-बक्का रह गया। इस गफलत में रोहित शर्मा का कैच भी गिर गया। सिराज कई देर तक मैदान पर ही लेटे रहे, जिसके बाद आनन-फानन में फिजियो को मैदान में जाना पड़ा।

घटना चौथे ओवर की है। उस वक्त मुंबई का स्कोर 19/2 हो चुका था। मोहम्मद सिराज की पांचवीं बॉल पर पुल शॉट मारने के चक्कर में रोहित पूरी तरह चूके। गेंद की गति और उछाल से हिटमैन चकमा खा गए थे। बॉल बल्ले के स्टीकर पर लगकर गेंद हवा में गई| इसी बीच विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और बोलर सिराज दोनों ही कैच पकड़ने आए और आपस में टकरा गए| गेंद सिराज के हाथ में लगकर जमीन पर जा गिरी| बैंगलोर की टीम ने विकेट हासिल करने का बड़ा मौका गंवा दिया| उस वक्त रोहित सिर्फ एक रन पर ही खेल रहे थे।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...