8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालपहले 'सुसाइड प्वाइंट' के रूप में थी कुख्यात... 36 लोगों की जान...

पहले ‘सुसाइड प्वाइंट’ के रूप में थी कुख्यात… 36 लोगों की जान लेने वाली बावड़ी की डरावनी कहानी

Published on

इंदौर

रामनवमी पर मंदिर की फर्श धंसने के कारण जिस बावड़ी में गिरकर 36 श्रद्धालुओं की मौत हुई, वह एक जमाने में ‘आत्महत्या स्थल’ के रूप में कुख्यात थी। क्षेत्र के एक रहवासी ने सोमवार को यह दावा किया। स्थानीय प्रशासन ने आमलोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए सोमवार को न केवल पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर का अवैध निर्माण हटा दिया, बल्कि मलबा डालकर इस बावड़ी को भी बंद कर दिया। इससे यह पुरातन जलस्त्रोत इतिहास के पन्नों में समा गया।

पटेल नगर के सबसे पुराने निवासियों में शामिल लक्ष्मीकांत पटेल ने बताया कि यह बावड़ी उस दौर की बताई जाती है, जब इंदौर पर होलकर शासकों का राज था। हम वर्ष 1969 से इस बावड़ी के सामने रह रहे हैं, जब पटेल नगर में बेहद कम मकान हुआ करते थे। पटेल, बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के सामने रहते हैं। इनमें पटेल की पत्नी और बहू समेत चार परिजन शामिल थे। उनकी मानें तो 1970 से 1980 के बीच बावड़ी में छलांग लगाकर हर साल पांच-सात लोग आत्महत्या करते थे।

इन घटनाओं के बाद पंचनामे का गवाह बनाने के लिए उनके परिवार के लोगों को पुलिस परेशान करती थी। उन्होंने बताया कि बावड़ी के आत्महत्या स्थल के रूप में कुख्यात होने के बाद हमारे परिवार ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत करके इस पर ढक्कन के साथ लोहे की जाली लगवा दी थी। कुछ बदमाश ढक्कन खोलकर बावड़ी में चोरी का सामान डालने लगे। इसके बाद प्रशासन ने इस पर 1980 के दशक में सीमेंट-कंक्रीट की स्लैब डालकर इसे बंद कर दिया था।

जूनी इंदौर थाने के प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि बावड़ी में 30 मार्च को हुए हादसे के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मेड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बावड़ी पर छत डालकर बेहद असुरक्षित निर्माण कराया, जिससे हुए हादसे के कारण 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम ने ट्रस्ट को मंदिर परिसर का अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन ट्रस्ट ने यह आदेश नहीं माना। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों आरोपियों के अस्वस्थ होने के कारण उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...