16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedआईएमएफ ने जल्‍द नहीं दिया लोन तो बर्बादी की कगार पर पहुंच...

आईएमएफ ने जल्‍द नहीं दिया लोन तो बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा कंगाल पाकिस्‍तान, भुगतेगी जनता

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पर बर्बादी की दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ पाकिस्तान की बर्बाद होती अर्थव्यवस्था से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ स्थिति को संभालने वाले राजनेता भी आपस में लड़ रहे हैं। पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने की जरूरत है। आर्थिक संकट ने गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और इसके मानव विकास संकेतकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। लगातर बढ़ती महंगाई और कमजोर होती मुद्रा और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी ने गंभीर आर्थिक संकट को बढ़ा दिया है।

मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में संभावित डिफॉल्ट की चेतावनी दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले महीनों में पाकिस्तान को सात अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज वापस लौटाना है। पाकिस्तान को इस समय डूबने से सिर्फ आईएमएफ बचा सकता है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार अपने निचले स्तर 4.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे सिर्फ तीन सप्ताह के आयात का भुगतान हो सकता है। पाकिस्तान ने कई महीनों के बाद आयात प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिससे माना जा रहा है कि चालू खाता घाटा भी बढ़ेगा।

पाकिस्तान को आईएमएफ का सहारा
पाकिस्तान के आर्थिक संकट ने देश के अंदर इसकी वजह पर बहस छेड़ दी है। लेकिन क्या पाकिस्तान को एक बार फिर उसके बाहरी साझेदार बचा सकते हैं? पाकिस्तान आईएमएफ के जिस लोन के बल पर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का ख्वाब देख रहा है, वह सिर्फ 1.1 अरब डॉरल है। लेकिन यह धन भी तभी मिल सकेगा, जब पाकिस्तान सख्त शर्तों को मानेगा। जिन शर्तों को आईएमफ रख रहा है, उनमें टैक्स बढ़ाने और सब्सिडी को खत्म करना भी शामिल है। इसके अलावा बिजली और तेल की कीमतें भी बढ़ाने का सुझाव है।

शर्तें मानने से बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था!
अगर आईएमएफ की शर्तों को माना जाता है तो डिस्पोसेबल इनकम घटेगी और निवेश भी कम होगा। इतना ही नहीं, अगर पाकिस्तान आईएमफ के फंड के बल पर रहता है, तो निवेशकों का विश्वास कमजोर होगा, जिससे आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। परिणामस्वरूप आर्थिक संकट के कारण गरीबों को भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और घर जैसी आवश्यक्ताओं तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। द डिप्लोमैट की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में अगर पैसा बचाने के नाम पर सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं बंद हुईं तो सबसे बड़ा संकट गरीबों को होगा।

 

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...