16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लग गई अंतिम मुहर, इतने महीने का...

केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लग गई अंतिम मुहर, इतने महीने का एरियर भी मिलेगा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा कर बड़ा तोहफा दिया है. वित्त मंत्रालय ने भी डीए में हुई बढ़ोतरी पर आखिरी मुहर लगा दी है. यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आएगा. इसको लेकर वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. केंद्र सरकार ने जनवरी से जनू 2023 के लिए डीए में 4 फीसदी क इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है. डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.

सरकार पर बढ़ेगा इतना बोझ
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की मंजूरी 24 मार्च को दी थी. कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च कुल तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है. इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा.

कैसे होता है कैलकुलेशन?
सरकार हर 6 महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो करता है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW))के आधार पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है.

पिछली बार हुआ था इतना इजाफा
इससे पहले सरकार ने पिछली छमाही में भी डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए 34 फीसदी से 38 फीसदी हुआ था. सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. बता दें कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लंबे समय बाद जुलाई 2021 में बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 फीसदी से 28 फीसदी किया था. इसके बाद अक्टूबर 2021 में एक और 3 फीसदी का Hike देते हुए इसे 31 फीसदी किया गया था.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
डीए में हुई चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे भी समझ लेते हैं. मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है. अगर 38 फीसदी के हिसाब से देखें, तो डीए 6,840 रुपये बनता है. वहीं, अगर 42 फीसदी के हिसाब से देखें, तो ये 7,560 रुपये बनेगा. यानी कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...