11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आकांक्षा के केस में समर सिंह का नाम बार-बार सामने आ रहा था. बीती रात, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया. वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद CJM कोर्ट में पेश किया. आरोपी की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी है. आकांक्षा की मां ने, अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने समर को ही जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस की गिरफ्त में समर सिंह
समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है. आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था. उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं.

आकांक्षा की मां के गंभीर आरोप
आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच होने की गुहार लगाई है. उनका आरोप है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है. एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि समर ने उनके बेटी को अपने झांसे में लिया और शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए. उनका यह भी आरोप है कि समर ने, आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था.

मधु दुबे के मुताबिक, समर उनकी बेटी को ये वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. उसके साथ बुरा बिहेवियर रखता था. समर सिंह उनकी बेटी की कमाई के पैसे अपने पास रखता था. वो मारपीट भी करता था. इतना ही नहीं, वो आकांक्षा को दूसरे एक्टर के साथ काम भी नहीं करने देता था. आकांक्षा की मां ने समय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दिया करता था.

मां बोलीं- समर सिंह को फांसी हो
आकांक्षा की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है. आजतक से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो (आकांक्षा) आत्महत्या नहीं कर सकती. संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था खाली मेरे साथ काम करो.’

आकांक्षा की मौत से परिवार को लगा झटका
आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में, 26 मार्च को फांसी लगाई थी. जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस होटल के रूम नंबर 105 में रुकी थीं. सुबह काफी देर तक जब एक्ट्रेस रूम से बाहर नहीं आईं तब पुलिस को इंफॉर्म किया गया. मास्टर चाबी से रूम को खोलने पर पाया गया कि आकांक्षा का शव पंखे से लटक रहा था. 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई. जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई है. शरीर पर चोट के निशान नहीं थे. आकांक्षा की मां और परिवार की तरह पुलिस को भी एक्ट्रेस की मौत के पीछे समर सिंह का हाथ होने का शक है.

रिलेशनशिप में थे समर-आकांक्षा
आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे. 3 साल पहले आकांक्षा-समर की मुलाकात हुई थी. इसी साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन को पब्लिक किया था. पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे. 25 मार्च की रात को जब आकांक्षा बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकली थीं तब काफी खुश थीं. इसे ब्रेकअप पार्टी नाम दिया गया था. खबरें बताती हैं कि ये आकांक्षा की ही ब्रेकअप पार्टी थी.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...