11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedसलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी, गैंगस्टर्स की लगातार धमकियों के बीच...

सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी, गैंगस्टर्स की लगातार धमकियों के बीच लिया फैसला

Published on

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बैक टू बैक धमकियां मिल रही हैं. हाल में ही एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल आया था. जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी. लगातार मिल रही धमकियों को नजरअंदाज न करते हुए दबंग खान ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है.

सलमान की नई बुलेटप्रूफ गाड़ी
सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी को अपनी गाड़ी के काफिले में जोड़ा है. फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है. उनकी ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है. एक्टर ने Nissan Patrol SUV गाड़ी को इम्पोर्ट किया है. इसे साउथ एशिया बाजार में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक एसयूवी माना जाता है. ये बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के नजरिए से काफी खास है.

धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा था?
18 मार्च को सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल मिला था. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था. पुलिस ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मेल में लिखा था- ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…’

गैंगस्टर्स के निशाने पर सलमान
पिछले कई सालों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने दबंग खान को अपना टारगेट बनाया हुआ है. दोनों की तरफ से सलमान को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है. सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी भी वे लोग करा चुके हैं. कई बार उन्होंने सलमान पर अटैक करने का प्लान बनाया, हथियार खरीदे, फार्महाउस के गार्ड से दोस्ती की… लेकिन एक्टर की तगड़ी सिक्योरिटी या फिर दूसरे वजहों से गैंगस्टर्स का प्लान अंजाम तक नहीं पहुंच सका. लॉरेंस बिश्नोई की मांग है कि सलमान खान उससे और उसके समुदाय से माफी मांगे. क्योंकि सलमान का नाम काले हिरण शिकार मामले में आया था. इसलिए वो एक्टर से नाराज है और दबंग खान को सबक सिखाना चाहता है.

धमकियों पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी
बुधवार को सलमान खान ने पहली बार गैंगस्टर्स की ओर से मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया. एक अवॉर्ड शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सलमान खान से पूछा गया- आप पूरे इंडिया के भाईजान हैं. आपको जो धमकियां मिलती हैं उसको आप कैसे देखते हैं? दबंग खान ने इस सवाल का ऐसा जवाब दे डाला जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. एक्टर ने कहा- पूरे इंडिया के भाईजान नहीं हैं, किसी की जान भी हैं हम. बहुत सारों की जान हैं हम. भाईजान उनके लिए हैं जो कि भाई हैं और उनके लिए हैं जिन्हें हम बहन बनाना चाहते हैं.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...