11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान और भारत दोनों के खजाने में गिरावट, लेकिन यह फर्क देखकर...

पाकिस्तान और भारत दोनों के खजाने में गिरावट, लेकिन यह फर्क देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Published on

नई दिल्ली

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में 32.9 करोड़ डॉलर (329 मिलियन डॉलर) घटकर 578.45 अरब डॉलर रह गया। इस गिरावट का कारण स्वर्ण आरक्षित भंडार में कमी आना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में पर्याप्त वृद्धि देखने को मिली थी। 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 28.86 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

645 अरब डॉलर के हाई पर पहुंच गया था मुद्रा भंडार
अक्टूबर 2021 में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी।

विदेशी मुद्रा एसेट्स में गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा एसेट्स 3.6 करोड़ डॉलर घटकर 509.691 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घटा
रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य समीक्षाधीन सप्ताह में 27.9 करोड़ डॉलर घटकर 45.20 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.392 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.165 अरब डॉलर हो गया।

पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में भी गिरावट
पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी 31 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में गिरावट आई है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 36 मिलियन डॉलर गिरकर 4.20 अरब डॉलर रह गया। भारत और पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार की तुलना करें, तो इसमें रात-दिन का अंतर है। गिरावट के बाद भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 578.45 अरब डॉलर है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...