11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedPushpa 2: आ गया पुष्पा, जिसे देखकर शेर भी चले दो कदम...

Pushpa 2: आ गया पुष्पा, जिसे देखकर शेर भी चले दो कदम पीछे, टीजर में छा गए अल्लू अर्जुन

Published on

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. एक्शन पैक्ड पैन इंडिया यह फिल्म इस साल या आने वाले साल में रिलीज हो जाएगी. पर इससे पहले फैन्स के बीच एक्साइटमेंट पैदा करते हुए फिल्म के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज किया है. साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद ही खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं. पर पहले बात करते हैं फिल्म के टीजर की.

फिल्म का टीजर रिलीज
टीजर की शुरुआत होती है ‘पुष्पा’ को ढूंढने से. जंगल, शहर, खेत, गली- कूचे और न जाने कहां- कहां पुलिस ‘पुष्पा’ को ढूंढ रही है. और ‘पुष्पा’ हैं की गायब हैं. लोगों के मसीहा, पर पुलिस के लिए चोर ‘पुष्पा’ किसी अपराधी से कम नहीं. ‘पुष्पा’ के चाहने वाले एक ओर जहां उनके नाम के नारे लगा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर पुलिस उनपर लाठी चार्ज और पानी की बौछार कर रही है. हर जगह जाकर पूछ रही है कि ‘पुष्पा’ कहां है.

खतरनाक है ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन का लुक
अल्लू अर्जुन एक बार फिर फैन्स के बीच अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘पुष्पाः द राइज’ में अपने स्टाइल और डैशिंग लुक से जहां अल्लू अर्जुन ने वाहवाही बटोरी थी. इस बार एक्टर ने एक खौफनाक लुक कैरी किया है. फिल्म में वह एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. पोस्टर पर जो ‘पुष्पा’ दिख रहा है, उसने गले में नींबू की माला, फूल की माला और हैवी जूलरी पहनी हुई है. ऊंगलियों में ढेर सारी हैवी रिंग्स, हाथ में चूड़ियां, नीली साड़ी और ब्रोकेड ब्लाउज के साथ नाक में नथनी और नीला रंग पूरी बॉडी और फेस पर लगाया हुआ है. एक हाथ में तो रिवॉल्वर भी नजर आ रही है. और खड़े होने का अंदाज, हूबहू पुराने वाले ‘पुष्पा’ का नजर आ रहा है.

अब फिल्म को लेकर आपको जानकारी दे देते हैं. तो फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने संभाला है. शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. हालांकि, मेकर्स ने अबतक फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई है. अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर फैन्स को सरप्राइज जरूर दे दिया है, फिल्म से उनका लुक जारी करके. फैन्स के बीच एक्टर के इस लुक को लेकर काफी बातें चल रही हैं. दर्शक मात्र टीजर देखकर ही फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ में पुष्पा को दर्शक रूल करते देखेंगे. ‘पुष्पाः द राइज’ में अल्लू अर्जुन एक ऐसे किरदार में नजर आए थे, जो निडर था. लाल चंदन की तस्करी करता था, और इसी के जरिए उसने धीरे-धीरे ऊंचाइयां छूई थीं. पर आने वाली फिल्म में उसके रूल की कहानी को दिखाया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...