3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedट्विटर पर फुर्र हुआ कुत्ता और फिर आ बैठी चिड़िया, डॉजकॉइन लुढ़का,...

ट्विटर पर फुर्र हुआ कुत्ता और फिर आ बैठी चिड़िया, डॉजकॉइन लुढ़का, एलन मस्क ये क्या कर रहे?

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर के मालिक एलन मस्क के फैसले ऐसे पलटते हैं जैसे गिरगिट रंग बदलता है। कुछ दिन पहले ट्विटर ने अपने लोगो से नीली चिड़िया को हटाकर शीबा इनु नस्ल का कुत्ता लगा लिया था। अब वापस ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया वापस आ गई है। लेकिन जैसे ही ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया आई, डॉजकॉइन की कीमत 9 फीसदी तक गिर गई। कुछ दिन पहले जब मस्क ने ट्विटर लोगो पर डॉजकॉइन वाला कुत्ता लगाया था, तब डॉजकॉइन सिर्फ 1 दिन में ही 30 फीसदी उछल गया था। जैसे ही लोगों को पता चला कि ट्विटर के लोगो पर कुत्ता आ गया है, वैसे ही लोग डॉजकॉइन खरीदने लगे थे। अब इस क्रिप्टो में गिरावट देखी जा रही है।

नीली चिड़िया आई तो लुढ़क गया डॉजकॉइन
ट्विटर के होम पेज पर शीबा इनु नस्ल के कुत्ते की जगह नीली चिड़िया वापस आते ही डॉजकॉइन को झटका लगा है। डॉजकॉइन के दाम शुक्रवार को 9 फीसदी तक गिर गए थे। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ। शुक्रवार रात डॉजकाइन 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ 6.74 रुपये पर था।

डॉजकॉइन को प्रमोट करते रहते हैं मस्क
टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क लंबे समय से डॉजकॉइन को प्रमोट करते रहे हैं। डॉज कॉइन को मेमेकॉइन भी कहा जाता है। उनके ट्वीट्स ने इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को काफी प्रभावित किया है। एक महीने पहले मस्क ने अपने पालूत कत्ते की फोटो पोस्ट की थी। इसका नाम फ्लॉकी है। उन्होंने लिखा था कि यह ट्विटर का नया CEO है। उनके इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत काफी उछल गई थी। फ्लोकी भी शीबा इनु नस्ल का ही कुत्ता है। साल 2021 में पूरे साल मस्क ने ‘डॉजकॉइन जनता की क्रिप्टो है’ ऐसे स्लोगन्स के साथ इस क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट किया था। उन्होने खुद को डॉजफादर भी बताया था।

क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए लॉन्च हुई थी यह क्रिप्टो
डॉजकॉइन क्रिप्टो को साल 2013 में बिटकॉइन (Bitcoin) जैसी दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज का मजाक उड़ाने के लिए लॉन्च किया गया था। इस क्रिप्टो के लोगो पर शीबा इनु (Shiba Inu) नस्ल के कुत्ते की फोटो लगाई गई।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...