3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorized'भाड़ में जाए रणबीर कपूर', उर्फी जावेद ने एक्टर के 'खराब टेस्ट'...

‘भाड़ में जाए रणबीर कपूर’, उर्फी जावेद ने एक्टर के ‘खराब टेस्ट’ वाले कमेंट पर दिया करारा जवाब

Published on

कुछ समय पहले जहां रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस को ‘खराब टेस्ट’ वाला बताते हुए कहा था कि वह इसके फैन नहीं है, तो वहीं करीना ने उर्फी की तारीफ की थी। करीना ने कहा था कि उर्फी जावेद बहुत ही हिम्मती हैं और उनमें इस तरह का कॉन्फिडेंस नहीं है कि वह अतरंगी कपड़े पहन सकें। इस पर अब उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है। उर्फी जावेद ने कहा कि करीना कपूर द्वारा की गई तारीफ के बाद अब उन्हें किसी और का वैलिडेशन नहीं चाहिए। यही नहीं उन्होंने रणबीर के लिए कह दिया कि वह भाड़ में जाएं।

कई टीवी शोज में काम कर चुकीं Uorfi Javed तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में डस्टबिन बैग ने ड्रेस बनाकर पहनी थीं। उसके बाद से तो उर्फी जावेद अब पब्लिक जगहों पर ऐसे-ऐसे रिस्की कपड़े पहने हुए नजर आती हैं कि देखने वालों की निगाहें थमी रह जाती हैं। हर कोई हैरान रह जाता है क्योंकि उर्फी जावेद फोन के सिम कार्ड से लेकर रस्सी, पॉलीथीन और न जाने किस-किस चीज के कपड़े बनाकर पहन लेती हैं?

‘करीना ने तारीफ की लगा मैं सफल हो गई’
उर्फी को जब पता चला कि Kareena Kapoor Khan ने उनकी तारीफ की तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ था। करीना और Ranbir Kapoor के उनके ड्रेसिंग सेंस पर कही गईं बातों को लेकर उर्फी जावेद ने ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ से कहा, ‘मेरे तो होश ही उड़ गए थे। पहले तो मुझ विश्वास ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि यह मजाक है। उन्होंने (करीना) ने मेरे बारे में कुछ बुरा ही कहा होगा और ये लोग बस मेरे साथ मजाक कर रहे हैं कि उन्होंने तारीफ की है। लेकिन फिर मैंने वीडियो देखा और तब उस दिन मुझे लगा कि मैंने जिंदगी में कुछ हासिल किया है। करीना कपूर ने मेरी तारीफ की। लगा कि भई मैंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है।’

‘करीना ने तारीफ की रणबीर की क्या औकात’
उर्फी जावेद ने आगे कि अब जब करीना ने तारीफ कर दी तो उसके आगे रणबीर ने जो कहा, वह मायने नहीं रखता। उर्फी जावेद बोलीं, ‘रणबीर कपूर ने जो ‘खराब टेस्ट’ वाला कमेंट किया था, उससे मुझे निराशा हुई थी। लेकिन करीना ने जो कहा उसके बाद लगा कि भाड़ में जाए रणबीर कपूर। करीना कपूर ने मेरी तारीफ करी है। अब क्या रणबीर की औकात है। मुझे किसी के वैलिडेशन की जरूरत नहीं।’

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...