3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedलिंकअप की खबरों के बीच वायरल हुई आदित्य और अनन्या की फोटो,...

लिंकअप की खबरों के बीच वायरल हुई आदित्य और अनन्या की फोटो, श्रद्धा कपूर के फैंस को नहीं भायी जोड़ी

Published on

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लंबे समय से अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में एक्टर्स का खुलकर सामने आना बाकी है। दोनों को लेकर आए दिन फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं जिनमें उनके ब्लश तो कभी उनके बीच की केमेस्ट्री साफ देखने को मिलती है। हाल ही में एक इवेंट से आदित्य और अनन्या की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। जहां कुछ ने फोटो पर प्यार बरसाया, वहीं कुछ ने कहा कि एक्टर अपनी ‘आशिकी 2’ की को-एक्टर श्रद्धा कपूर के साथ ही ज्यादा अच्छे लग रहे थे।

जैसे ही आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की फोटो सोशल मीडिया पर आई, हर तरफ से लाइक और कमेंट्स की झड़ी लग गई। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘ये रहा आदी और अनन्या के लिए। उनके लिए सपोर्ट करते हुए एक ने कहा- वे इतनी खूबसूरत जोड़ी बनाते हैं’ एक और ने कहा, ‘चाहता हूं कि कोई मेरी तरफ ऐसे देखे जैसे @adityaroykapur @ananyapanday को देख रहा है।

श्रद्धा के फैंस ने की अनन्या की तुलना
इस बीच, कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने उनकी केमिस्ट्री की तुलना आदित्य और श्रद्धा कपूर से की, जिनके डेटिंग की अफवाह थीं। श्रद्धा के एक फैन ने लिखा, ‘आदी और श्रद्धा बेस्ट हैं।’ एक दूसरे फैन ने लिखा- मेरा विश्वास कीजिए, आदित्य सर श्रद्धा के अलावा किसी के साथ अच्छे नहीं लगते।

दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे थे दोनों
आदित्य और अनन्या के रोमांटिक लिंक-अप के बारे में अफवाहें तब शुरू हुईं जब करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफ़ी विद करण 7’ में उनके बारे में कुछ बातें कीं। तब से, कथित लवबर्ड्स को बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ घूमते हुए देखा गया है, जिसमें कृति सेनन की दिवाली पार्टी भी शामिल है। वहां भी दोनों साथ ही पहुंचे थे।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...