3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedकश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से मांगी माफी, आपत्तिजनक...

कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से मांगी माफी, आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर खेद जताया?

Published on

नई दिल्ली,

एक जज के खिलाफ टिप्पणी मामले में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है. इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया. यह मामला 2018 में जस्टिस एस मुरलीधर के खिलाफ ट्वीट से जुड़ा है. हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर अग्निहोत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में सोमवार को अग्निहोत्री कोर्ट के समक्ष पेश हुए और बिना किसी शर्त के माफी मांग ली.

कोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री व्यक्तिगत तौर पर आज कोर्ट के समक्ष पेश हुए. उन्होंने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर खेद जताया है और बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है. अदालत का कहना है कि उनका इरादा कोर्ट के सम्मान को ठेस पहुंचाने का नहीं था. इसलिए उन्हें इस मामले में बरी कर दिया जाता है.

कोर्ट ने कहा कि अग्निहोत्री ने जो हलफनामा पेश किया है, उससे पता चलता है कि वह अपने व्यवहार को लेकर खेदजनक है. अग्निहोत्री ने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और उनका जानबूझकर कोर्ट की अवमानना करने का इरादा नहीं था.

कोर्ट ने अग्निहोत्री के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को भी वापस ले लिया है और आपराधिक मामले से बरी कर दिया गया है. अग्निहोत्री का माफीनामा स्वीकार करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस विकास महाजन ने उन्हें मामले में बरी करते हुए भविष्य में ऐसे किसी भी तरह के व्यवहार से बचने की सलाह दी है.

क्या है मामला?
दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा के हाउस अरेस्ट के आदेश को खारिज किए जाने के जस्टिस एस मुरलीधर के फैसले की आलोचना की थी. इसे लेकर उन्होंने 2018 में एक ट्वीट किया था, जिस पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी थी.

उनके अलावा एक वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन के खिलाफ भी अवमानना का मामला शुरू किया था. फिल्म निर्देशक ने इस मामले में जज एस मुरलीधर के आदेश के बाद उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी.

 

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...