11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedगैंग लीडर बनकर रोडीज में आएंगी रिया चक्रवर्ती, जोखिम भरे टास्क करवाकर...

गैंग लीडर बनकर रोडीज में आएंगी रिया चक्रवर्ती, जोखिम भरे टास्क करवाकर लेंगी क्लास

Published on

‘एमटीवी रोडीज’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा और नए प्रोमो में सोनू सूद ने खुलासा किया कि आने वाला सीज़न पिछले वाले की तुलना में और भी मुश्किल और कठिन होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती भी इस सीज़न की नई गैंग लीडर हैं। ‘एमटीवी रोडीज’ सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस यूथ शो की अपार फैन फॉलोइंग है और कई लोग रोडी बनने का सपना देखते हैं। अब इसमें रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर बनकर आने वाली हैं।

हालांकि, रोडी होना कोई आसान काम नहीं है। ग्रुप इंटरव्यू से लेकर पर्सनल इंटरव्यू राउंड तक, एक रोडी बनने और खिताब जीतने के सफर में काफी समय लगता है। पिछले सीजन में ये अवधारणा बदल दी गई थी। शो की जान रणविजय शो का हिस्सा नहीं थे। एक्टर की जगह सोनू सूद ने ले ली। पिछला सीजन सभी एक्स कंटेस्टेंट्स वर्सेज नए कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटिशन था। एक नए रोडी ने टास्क करने के लिए एक एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ जोड़ी बनाई। हामिद बरकजी शो के विनर बनकर उभरे थे।

रिया चक्रवर्ती होंगी गैंग लीडर
नए सीजन के लिए होस्ट के तौर पर सोनू सूद  की वापसी हो गई है। नए प्रोमो में वह यह खुलासा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यह सीज़न पिछले वाले की तुलना में कठिन होगा और कहीं ज्यादा कंटेस्टेंट्स उनके साथ जुड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती इस सीज़न की नई गैंग लीडर हैं। इस बार के सीजन में गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर होंगे जिनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

काफी कुछ बदल जाएगा
वह इस सीज़न में गैंग लीडर के रूप में गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ शामिल होंगी। फैंस उन्हें शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पिछले सीज़न में कोई गैंग लीडर नहीं था और हर कोई अपने हिसाब से खेल रहा था।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...