8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedसलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शख्स बोला- '30...

सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शख्स बोला- ’30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा’

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को एक बार भी धमकी भरा कॉल आया है. फोन करने वाले शख्स ने कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा. सुपरस्टार को लेकर ये कॉल सोमवार रात 9 बजे आई है.

सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
10 अप्रैल को सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज किया. ट्रेलर लॉन्च की रात ही मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया. कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है. शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा, वो 30 अप्रैल को सलमान को खत्म कर देगा. मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है.

मैनेजर को आया था धमकी भरा ईमेल
इससे पहले 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई है. ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है. ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…’

इसके बाद सलमान के मैनेजर ने बांद्रा पुलिस में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गर्ग और गोल्डी बराड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों के नाम पर FIR दर्ज कर ली है. बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ एक नहीं कई मामले दर्ज हैं. वो जेल में बंद रहकर भी अपना गैंग ऑपरेट करता है. जिसकी कमान संभालते हैं गोल्डी बराड़ और उसका ममेरा भाई सचिन बिश्नोई. ये दोनों कनाडा में बैठकर गैंग को चलाते हैं. इनके अलावा ऑस्ट्रीया में अनमोल और कनाडा में रहकर विक्रम बराड़ तमाम लेन-देन के मामलों को संभालता है.

सलमान को मारना चाहता था गैंगस्टर संपत
2019 में हरियाणा के गैंगस्टर और बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा मुंबई गया और उसने सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन ज्यादा दूरी होने की वजह से वो सलमान तक नहीं पहुंच पाया था. रेकी के दौरान ही संपत एक्टर को निशाना बनाना चाहता था. मगर उसके पास पिस्टल थी, जिससे वो ज्यादा दूरी से शूट नहीं कर सकता था. इसके बाद एक बार फिर संपत नेहरा ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक स्प्रिंग रायफल मंगवाई थी. स्प्रिंग रायफल लारेंस बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3 से 4 लाख रुपये की कीमत में खरीदी थी. वो रायफल दिनेश फौजी के पास रखी थी, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया और फिर संपत नेहरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया था.

सलमान खान को धमकी दिए जाने की वजह
अभिनेता सलमान खान का नाम साल 1998 में काला हिरण शिकार मामले में आया था. तभी से बिश्नोई समाज सलमान खान का विरोध करने लगा था. उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने लगा था. यहां तक कि उनकी फिल्मों के गाने तक इस समाज में नहीं सुने जाते थे. सलमान उनके लिए एक बुरे आदमी बन चुके थे. इस समाज के आम लोग भले ही सलमान के खिलाफ ज्यादा आवाज़ नहीं उठा पाए थे, लेकिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जब सुर्खियों में आया और अपराध की दुनिया में उसका सिक्का चलने लगा तो उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली.

यहां तक कि कई बार ऐसा भी हुआ कि जब काला हिरण शिकार में मामले में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट में पेश होना था, तो उसी वक्त धमकी मिलने की वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उसके किसी गुर्गे की धमकी मिलने के बाद सलमान सुरक्षा का हवाला देकर कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे थे.

क्या है काला हिरण शिकार मामला?
बात साल 1998 की है. सितंबर-अक्टूबर के महीने में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग चल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान सलमान खान अपने साथी कलाकारों के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार करने के लिए गए थे. जहां 27-28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया. जिसका इल्जाम सलमान खान पर लगा था. इसके लिए उन्हें दोषी भी करार दिया गया था. बाद में इस मामले में सलमान खान दोषी करार दिए गए थे. जबकि उनके साथी कलाकारों को बरी कर दिया गया था. कुल मिलाकर सलमान खान को इस मामले में 4 बार जेल जाना पड़ा था. हालांकि हर बार वो जमानत पर रिहा हो गए थे.

 

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...