8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस का आरोप गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में नेता बने ठेकेदार

कांग्रेस का आरोप गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में नेता बने ठेकेदार

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में नेता बने ठेकेदार और ठेकेदार बने नेता को लेकर कांग्रेस ने जमकर आरोप लगाये हंै । गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे ने बताया कि इस क्षेत्र में भाजपा नेताओं को खुश करने के लिये ठेकेदार बना दिया है वहीं कुछ ठेकेदारों को पार्टी ने बड़े पद देकर नेता बना दिया है । इससे आम आदमी में भाजपा की छवि तो खराब हो ही रही है लेकिन यह ठेकेदार और नेता करोड़पति जरूर बन गये हैं ।

उन्होंने यहां तक कह डाला कि पिछले दस सालों में जिनके पास कुछ नहीं था वह करोड़ों के ठेके ले रहे हैं । बड़ी बात तो यह है कि अब नये-नये ठेकेदार भी पार्टी की आढ़ में ठेके लेना शुरू के चुके हैं। यही नहीं कुछ ठेेकेदार नगर-निगम पार्षद भी बन चुके हैं। एक ठेकेदार तो एमआईसी मेंबर भी बने हुये हैं। पूर्व में तो कुछ पार्षदपति भी ठेेके लेते रहे और कुछ आज भी ले रहे हैं। तमाम ठेकेदारी का काम नगर निगम में ही चल रहा है ।

श्री चौकसे ने आरोप लगाया है कि भाजपा के एमआईसी मेंबर व पार्षद और जिला भाजपा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला ,भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष भीकम सिंह बघेल,मंडल महामंत्री लवकुश यादव,युवा मोर्चा के नेता राजकुमार यादव,भाजपा आनंद नगर मंडल के नेता हरिओम शर्मा,विधायक प्रतिनिधि आनंद पाठक,भाजपा साकेत मंडल के नेता राज यादव,भाजपा के नेता व पूर्व पार्षद के पति सुनील द्विवेदी, भाजपा साकेत मंडल के नेता मांगी पाठक,भाजपा के युवा नेता शुभम गुप्ता,पूर्व पार्षद के पुत्र रवि मिश्रा और एक विधायक प्रतिनिधि श्री वाजपेयी आदि पार्टी में रहकर जमकर ठेकेदारी कर रहे हैं। जबकि कुछ नेता ठेकेदारी करते हुये नेतागिरी में भाजपा के वरिष्ठ पदों पर बिठा दिये गये हैं। श्री चौकसे ने यहां तक आरोप लगाया है कि कल तक जो झुग्गी में रहते थे वह आज आलीशान बंगलों में रह रहे हैं क्या यही गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की राजनीति है ।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...