13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलमैं बीवी से भी बोला... IPL में मांकड़िंग की बहस के बीच...

मैं बीवी से भी बोला… IPL में मांकड़िंग की बहस के बीच अश्विन ने कही दिल की बात

Published on

नई दिल्ली

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में हर्षल पटेल के नॉन-स्ट्राइक एंड पर रन आउट की कोशिश पर खुशी जाहिर की है। 10 अप्रैल की रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मैच के दौरान हर्षल पटेल ने नॉन-स्ट्राइक एंड पर रवि बिश्नोई को रन आउट करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बेल्स गिराने में नाकाम रहे और मेहमान टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक रन से जीत गई।

मैच की आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। हर्षल रन आउट करके मैच टाई करना चाह रहे थे। सीनियर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2019 में कुछ इसी तरह नॉन-स्ट्राइक एंड पर जोस बटलर को रन आउट किया था, तब इसे मांकड़िंग कहा जाता था। उस वक्त भी खूब बवाल बचा था। अब हर्षल पटेल की तारीफ करते हुए उन्होंने अपनी राय रखी है।

अश्विन ने कहा, ‘एक गेंद और जीत के लिए एक रन की दरकार। नॉन-स्ट्राइकर हमेशा दौड़ने की लिए तैयार रहता है। ऐसे में मैं हर बार रुकूंगा और एक बल्लेबाज को रन आउट करूंगा। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती। मैं जब मैच देख रहा था तब अपनी पत्नी से भी कहा कि उसे उसे रन आउट करना चाहिए और उसने कर दिखाया। मैं बहुत खुश था कि एक गेंदबाज में ऐसा करने की हिम्मत थी और मैं चाहता हूं कि और गेंदबाज ऐसा करें।

मैच की बात करें तो दूसरी पारी के 11वें ओवर तक लखनऊ मुकाबले से बाहत नजर आ रही थी, लेकिन पहले मार्कस स्टोइनिस और फिर निकोलस पूरन के अर्धशतकों के बूते केएल राहुल की टीम ने वापसी की। 213 रन का पीछा करते हुए पूरन ने 15 गेंदों में सीजन का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। आयुष 19वें ओवर में आउट हो गए और आखिरी ओवर में मार्क वुड और जयदेव उनादकट भी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद जो हुआ वो इतिहास है।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...