नई दिल्ली ,
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 173 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर बड़ी मुश्किल से जीत हासिल में सफल रही है। रोहित शर्मा ने 65 रन की कप्तानी पारी खेली. उनको तिलक वर्मा का 41 का भी शानदार साथ मिला. लगातार दो हार के बाद मुंबई की टीम को यह पहली जीत मिली है जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में लगातार चौथे मैच में हार मिली है।
IPL 2023 का मैच नंबर 16 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीता. रोहित शर्मा ने 65 रन की कप्तानी पारी खेली. उनको तिलक वर्मा का 41 का भी शानदार साथ मिला. पहले खेलते हुए दिल्ली ने 172 रन बनाए.
अक्षर और वार्नर का अर्धशतक, दिल्ली 172 रन पर सिमटी
IPL 2023 का मैच नंबर 16 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जारी है . इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की धूमधड़ाके वाली पारी की बदौलत 172 रनों का स्कोर खड़ा किया. अक्षर ने 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली. अक्षर ने सिर्फ 23 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.
शॉ फिर फ्लॉप रहे फ्लॉप
दिल्ली ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो पृथ्वी शॉ फिर से फ्लॉप रहे. वह अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद महज 15 रन बना पाए. हालांकि, शॉ ने पहली ही गेंद पर चौका मारा था. शॉ के आउट होने के बाद मनीष पांडेय क्रीज पर आए. उन्होंने कप्तान वॉर्नर के साथ पारी को संभालने की कोशिश की. दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे. वह कप्तान वॉर्नर के साथ स्कोर को 76 रन तक ले गए. लेकिन, यहीं पर मनीष पांडेय (18 गेंद में 26 रन) रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हो गए.
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यश धुल को मौका दिया. लेकिन वह केवल 2 रन बनाकर चलते बने. वह रिले मेरेडिथ की गेंद पर निहाल वढेरा को कैच दे बैठे. कुछ देर के बाद पीयूष चावला ने अपनी उपयोगिता फिर से साबित की. उन्होंने रोवमैन पॉवेल को 4 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू कर दिया. मैच में पीयूष चावला पूरे रंग पर नजर आ रहे थे. पीयूष चावला ने इसके बाद ललित यादव को को भी महज 2 रन पर चलता कर दिया. ललित पीयूष की रॉन्ग वन पिक नहीं कर पाए और बोल्ड हो गए.
पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट झटके. उनको बाद में जेसन बेहरनडॉर्फ का भी अच्छा साथ मिला. उन्होंने अंतिम ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की. जेसन ने तेज बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल और कप्तान डेविड वॉर्नर को चलता कर दिया. जेसन बेहरनडॉर्फ ने भी तीन विकेट झटके. वहीं रिली मेरेडिथ रन ने 34 रन देकर 2 विकेट झटके.
