8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालये जीवन है माटी का ढेला... बागेश्वर महाराज के मंच शिवराज सिंह...

ये जीवन है माटी का ढेला… बागेश्वर महाराज के मंच शिवराज सिंह चौहान ने गाया भजन, झूमने लगे श्रद्धालु

Published on

विदिशा

भोपाल से सटे विदिशा जिले में बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री रामकथा सुना रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आज विदिशा पहुंचे थे। विदिशा में सीएम कथा स्थल पर पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वहां जमा श्रद्धालुओं को कथा सुनाई है। कथा सुनाने के बाद शिवराज सिंह चौहान भजन गाने लगे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में श्रद्धालुओं को राम नाम सुखदाई, भजन करो भाई, ये जीवन दो दिन का… सुनाया है। इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान जब भजन गा रहे थे तो बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उनके साथ गा रहे थे। सीएम ने कहा कि बागेश्वर महाराज से आज आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

कथा स्थल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि बेटी को बोझ नहीं वरदान मानो, इसलिए हमने लाडली लक्ष्मी योजना और कन्या विवाह योजना बनाई। अब बहनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। सीएम ने कहा कि विदिशा मेरी कर्मभूमि रही है और आज भी है। पूज्य महाराज जी आपका विदिशा की इस पवित्र भूमि में हृदय से स्वागत, अभिनंदन और वंदन करता हूं। यहां भक्ति रस की गंगा बह रही है। चारों तरफ आनंद बरस रहा है।

इस साल दूसरी बार शिवराज सिंह चौहान बागेश्वर महाराज के मंच पर गए हैं। विदिशा में बीजेपी के कई बड़े नेता अभी तक उनके कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। बागेश्वर महाराज के मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कथा भी सुनाई है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीजेपी को सपोर्ट करते हैं।

गौरतलब है कि एमपी में विधानसभा के इसी साल चुनाव हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छवि एमपी में एक फायर ब्रांड हिंदू संत के रूप में बन रही है। पूरे देश में लाखों की संख्या में उनके अनुयायी है। खासकर एमपी के अलग-अलग हिस्सों में उनके कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। विदिशा से पहले एक दिन के लिए बागेश्वर धाम महाराज भोपाल भी आए थे। इस कार्यक्रम में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...