15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलजय श्री राम! अयोध्या पहुंचे आईपीएल स्टार्स, पावन धरा पर टेका माथा

जय श्री राम! अयोध्या पहुंचे आईपीएल स्टार्स, पावन धरा पर टेका माथा

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक चार मैचों में टीम को तीन जीत मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने आखिरी मैच में टीम को अंतिम गेंद पर जीत मिली। एक समय वह पूरी तरह मैच से बाहर दिख रहे थे। लेकिन निकोलस पूरन की तूफानी फिफ्टी ने टीम को जीत दिला दी। अंतिम गेंद पर रवि बिश्नोई और आवेश खान ने बाई में रन भागकर टीम को जीत दिला दी।

अयोध्या पहुंचे बिश्नोई
रवि बिश्नोई ने अब तक एलएसजी के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह टीम के लिए बीच के ओवर में विकेट झटकते हैं। टीम को अगला मैच शनिवार को खेलना है। उससे पहले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई सहायक कोच विजय दहिया के साथ अयोध्या राम मंदिर में देखा पहुंचे। बिश्नोई ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और यह वायरल हो गई। इस फोटो में वह मंदिर के सामने खड़े दिख रहे हैं। उनके साथ पुलिस भी है।

6 विकेट ले चुके
राजस्थान के लिए घरेलू मैच खेलने वाले रवि बिश्नोई इस सीजन में अभी तक 6 विकेट ले चुके हैं। 4 मैचों में उन्होंने 16 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान करीब 7 इकोनॉमी से रन दिये हैं। मार्क वुड के बाद वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने दूसरे मैच में उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट लिया था।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...