15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेल'मौत आती है तो आए पर हमें भारत बुला लो', विवादित बयान...

‘मौत आती है तो आए पर हमें भारत बुला लो’, विवादित बयान के बाद पलटे मियांदाद

Published on

नई दिल्ली ,

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कुछ दिनों पहले भारत (India) के पाकिस्तान दौरे पर आपत्त‍िजनक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर भारत अगर पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो वो भाड़ में जाए. हालांकि, अब वह इस बयान पर पलटी मारी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं आना चाहता है तो हमें बुला ले. हम खेलने आ जाएंगे. दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में एशि‍या कप में खेलने से मना कर दिया था.

जावेद मियांदाद ‘नादिर अली पॉडकास्ट’ में भारत-पाकिस्तान रिश्ते संग रिश्ते पर बोल रहे थे. ‘यूट्यूब’ पर प्रसारित इस पॉडकास्ट 47वें मिनट में जावेद से जब पूछा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान आना चाहिए.

इस पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेट ख‍िलाड़ी ने कहा- इंडिया को बिल्कुल आना चाहिए, हम पड़ोसी हैं. हम तो चाहते हैं, अगर वे नहीं आते हैं तो हमें बुला लें, हम खेलने आ जाएंगे. जावेद ने कहा कि हमारी टीम सिक्योरिटी की भी चिंता नहीं करती है. हमारा मानना है कि अगर मौत आनी है तो आएगी. हम तो यह चाहते हैं कि वे (टीम इंडिया) भी आएं क्योंकि इस बार पाकिस्तान आने की बारी उनकी है.

फिर क्यों दिया था ‘भाड़ में जाओ’ वाला बयान?
जावेद मियांदाद से नादिर ने पूछा- आपने हाल में बयान दिया था कि अगर भारत पाकिस्तान के दौरे पर नहीं आना चाहता है तो भाड़ में जाए? इस सवाल पर तपाक से मियांदाद ने नादिर से कहा- और क्या करें, मुझे बता… पंजाबी में कहते हैं मट्टी पाओ… खत्म करो. जावेद यही नहीं रुके और कहा कि पाकिस्तान का क्रिकेट टॉप का माना जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में भारत से बहुत आगे है.

बाल ठाकरे के साथ मुलाकात पर ये बोले जावेद मियांदाद
जावेद मियांदाद ने कहा कि बाल ठाकरे से मुलाकात के बारे में भी बोले, उन्होंने कहा कि जब वह भारत दौरे पर मुंबई गए थे तो उनसे (बाल ठाकरे) मुलाकात हुई थी. वह मुझे देखकर बहुत खुश हुए थे. मुंबई में जहां वह रहते थे तो वो पूरी गली भरी हुई थी. जावेद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की आवाम तो क्रिकेट चाहती है, पर दोनों देशों में नफरत राजनेता भर रहे हैं.

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...