10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यजुनैद-नसीर के हत्यारों को गोली मारोगे? मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते...

जुनैद-नसीर के हत्यारों को गोली मारोगे? मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हो… असद मुठभेड़ पर ओवैसी ने उठाए सवाल

Published on

हैदराबाद

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) की एक टीम ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद असद को शूटर गुलाम के साथ झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी (BJP) धर्म के नाम पर एनकाउंटर करती है।

तेलंगाना के निजामाबाद में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा क‍ि एनकाउंटर इसी तरह होते रहे तो कोर्ट और जज किसलिए बैइै हैं? क्‍या अब अदालतों को बंद कर द‍िया जाना चाह‍िए। ओवैसी ने तीखे अंदाज में कहा क‍ि क्या बीजेपी वाले जुनैद और नासिर की हत्‍या करने वालों को भी गोली मारेंगे। नहीं बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि वो तो स‍िर्फ धर्म के नाम पर एनकाउंटर करवाती है।

झांसी में एनकाउंटर में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद
यूपी एसटीएफ की एक टीम ने गुरुवार को अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद असद को शूटर गुलाम के साथ झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने झांसी में एनकाउंटर को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों मृतकों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

उमेश पाल मर्डर केस में जुड़ा थ असद का नाम
असद 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल पर फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। एनकाउंटर उस दिन हुई जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की अदालत में पेश किया जा रहा है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...