8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस में शांति' दिग्विजय सिंह ने बताया...

‘ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस में शांति’ दिग्विजय सिंह ने बताया कौन काट रहा है वोट

Published on

सागर

मध्यप्रदेश में एक बार से दिग्विजय सिंह एक्टिव हो गए हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहे हैं। सागर जिले के दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चले जाने से कांग्रेस में शांति है। वहीं, उन्होंने कहा कि सिंधिया के बीजेपी में जाने से कांग्रेस में शांति और एकता है वहीं, बीजेपी में अशांति फैल गई है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के जरिए सीएम महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं।

दिग्जिजय सिंह ने कहा कि सिंधिया को जाना कांग्रेस को एक कर गया और शांति दे गया। उन्होंने कहा कि नगरीय चुकाय चुनाव में यह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मुरैना में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अब बीजेपी सिंधिया को लेकर अस्त-व्यस्त है।

कुछ दल कांग्रेस का वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘ये साल हम सभी लोगों के लिए बेहद अहम है। विशेषकर उन राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनाव है। लेकिन यहां ऐसे दल भी हैं जो भाजपा की मदद के लिए और कांग्रेस का वोट काटने के लिए चुनाव लडेंगे। इनमें बीएसपी, एआईएमआईएम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आम आदमी पार्टी शामिल है।’

शिवराज सरकार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- 2003 से अभी तक बीजेपी का घो।णा पत्र उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि बीजेपी ने कितने वादे पूरे किए हैं। साढ़े 18 साल में बीजपी ने सिर्फ घो।णाएं की हैं। जब भी चुनाव नजदीक होता है एक के बाद एक घोषणाएं की जाती हैं नई-नई योजनाएं लाई जाती हैं। इन्हें साढे़ 18 साल में लाडली बहना योजना कभी नहीं याद आई।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...