6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'विजय नायर मेरा लड़का...', शराब घोटाले में कैसे आया अरविंद केजरीवाल का...

‘विजय नायर मेरा लड़का…’, शराब घोटाले में कैसे आया अरविंद केजरीवाल का नाम? पढ़ें दिल्ली CM पर क्या आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में शराब घोटाले की आंच अब सीधे सीएम कुर्सी तक पहुंच गई है, जिसकी जद में खुद अरविंद केजरीवाल आ गए हैं. इस मामले में लगातार जांच और पूछताछ कर रही सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है. पूछताछ की तारीख सामने आने के बाद, आम आदमी पार्टी जहां एक ओर प्रतिशोध और बदले की राजनीति का आरोप लगा रही है, तो वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि उनके पास दिल्ली के सीएम के खिलाफ सबूत हैं, जिसके आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

पहला आरोपः सीएम केजरीवाल ने की थी समीर महेंद्रू से बात
असल में, इस मामले में ईडी की ओर से अभी जल्द ही चार्जशीट दायर की गई थी. इसके अनुसार, सीएम केजरीवाल ने शराब कारोबारी और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से फेसटाइम कॉल पर बात की थी. ये बातचीत आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर ने कराई थी. ईडी के मुताबिक, पिछले साल 12 और 15 नवंबर को पूछताछ के दौरान समीर महेंद्रू ने अधिकारियों को बताया था कि विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मुलाकात तय की थी, लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो विजय ने उनसे फेसटाइम कॉल पर सीएम अरविंद केजरीवाल से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई थी.

दूसरा आरोपः विजय नायर को सीएम केजरीवाल ने दी शह
ईडी का कहना है कि इस बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने समीर महेंद्रू से कहा कि ‘विजय नायर उनका लड़का है’, वह उस पर भरोसा कर सकते हैं और उन्हें विजय के साथ रहना चाहिए.” इस घोटाले में नायर आरोपियों में से एक हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, समीर महेंद्रू और विजय नायर ने कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी. ईडी के मुताबिक, समीर महेंद्रू विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहा था और वह राजनेताओं और शराब कारोबारियों के साथ कई बैठकों का हिस्सा भी रहा था.

तीसरा आरोपः आंध्र प्रदेश के सांसद से भी सीएम ने की थी बात
इसके बाद समीर महेंद्रू को विजय नायर के कद और रुतबे को लेकर भरोसा हो गया था. इससे यह भी क्लियर हो गया कि विजय नायर को पार्टी के संयोजक और दिल्ली सरकार सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आप के अन्य शीर्ष नेताओं ने समर्थन दिया था. ईडी ने यह भी उल्लेख किया था कि केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब के कारोबार के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के एक सांसद मगुनता श्रीनिवासलु रेड्डी से मुलाकात की थी. दो प्रमुख गवाहों ने सीबीआई को यह भी बताया है कि अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आबकारी अधिकारी को आबकारी नीति की मसौदा प्रति उन्हें दी गई थी जिसे बाद में लागू किया गया था.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...